Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 5, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर चलाया गया जागरूकता अभियान*

*वाहन चालकों को हेलमेट वितरित, ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 17, 2026
in बिलासपुर
Reading Time: 1 min read
0
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर चलाया गया जागरूकता अभियान*
11
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बिलासपुर. 17 जनवरी 2026. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए एवं यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार लाल ने इस मौके पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का उपयोग करना तथा निर्धारित गति सीमा का पालन जैसे छोटे-छोटे उपाय बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

परियोजना कार्यान्वयन इकाई, बिलासपुर के परियोजना निदेशक मुकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी उपायों के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियानों का निरंतर संचालन किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की दर को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके।

*सड़क दुर्घटना से निपटने मॉक-ड्रिल*

अभियान के दौरान सड़क दुर्घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्यों के लिए लाइव एक्सीडेंट डेमोस्ट्रेशन (मॉक-ड्रिल) का आयोजन किया गया। इस दौरान एम्बुलेंस की पहुँच, क्रेन द्वारा मार्ग से बाधा हटाने तथा घायलों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट के महत्व को बताया गया।

*रक्तदान शिविर का आयोजन*

सड़क सुरक्षा अभियान के साथ-साथ एनएचआईटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में अधिकारियों-कर्मचारियों और सड़क उपयोगकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

*प्रदेशभर में सतत जागरूकता अभियान*

एनएचएआई द्वारा प्रदेश के सभी टोल प्लाजों, राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख जंक्शनों पर लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत वाहन चालकों एवं यात्रियों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की जा रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

Next Post

*छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय, हयात व ताज जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल समूहों में मिलेगा* *कार्य करने का मौका*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*
बिलासपुर

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*

February 4, 2026
RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न
बिलासपुर

RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न

January 31, 2026
*रैंप योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
बिलासपुर

*रैंप योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

January 30, 2026
*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
बिलासपुर

*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

January 26, 2026
*कोपरा जलाशय में प्रथम बर्ड वॉक और संगोष्ठी का सफल आयोजन*  *रामसर साइट के लोगो का केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया विमोचन*
बिलासपुर

*कोपरा जलाशय में प्रथम बर्ड वॉक और संगोष्ठी का सफल आयोजन* *रामसर साइट के लोगो का केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया विमोचन*

January 10, 2026
*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : चयन ट्रायल में शामिल हुए एक हजार से अधिक खिलाड़ी*
बिलासपुर

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : चयन ट्रायल में शामिल हुए एक हजार से अधिक खिलाड़ी*

January 8, 2026
Next Post
*छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय, हयात व ताज जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल समूहों में मिलेगा* *कार्य करने का मौका*

*छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ओबेरॉय, हयात व ताज जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल समूहों में मिलेगा* *कार्य करने का मौका*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!