Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*धार्मिक उन्माद फैलाने एवं शांति भंग करने तथा कबीरपंथ का पोस्टर फाड़ने वाले मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
December 13, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*धार्मिक उन्माद फैलाने एवं शांति भंग करने तथा कबीरपंथ का पोस्टर फाड़ने वाले मामले में दो आरोपी गिरफ्तार*
566
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 532/2025 धारा 298, 296, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत धार्मिक भावनाओं को आहत करने, शांति भंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पुनित झारिया पिता धनसाय झारिया उम्र 35 वर्ष निवासी नवागांव थाना कवर्धा द्वारा दिनांक 12.12.2025 को थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि दिनांक 10.12.2025 को सुबह लगभग 10.30 बजे कवर्धा-लोहारा मुख्य मार्ग पर नवागांव चौक स्थित कबीर चबूतरा के पास कबीरपंथ से संबंधित धार्मिक कार्यक्रम के प्रचार हेतु लगाए गए बैनर-पोस्टर को आरोपियों द्वारा फाड़ दिया गया तथा गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त कृत्य से समाज में आक्रोश एवं धार्मिक उन्माद की स्थिति उत्पन्न हुई।

आवेदन के आधार पर थाना कवर्धा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए, घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया। प्रार्थी के पेश करने पर घटना स्थल से फाड़े गए बैनर-पोस्टर, सफेद झंडा, नीलगिरी की बल्ली एवं बांस का कमचील दिनांक 13.12.2025 को विधिवत जप्त किया गया।

जांच में आरोपी सोहन नाथ शिवोपासक पिता गौकरण नाथ शिवोपासक उम्र 49 वर्ष तथा मनहरण नाथ योगी पिता नारायण नाथ योगी उम्र 51 वर्ष, दोनों निवासी नवागांव थाना कवर्धा का अपराध में संलिप्त होना पाए जाने पर दिनांक 13.12.2025 को क्रमशः 13.30 बजे एवं 13.40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को दी गई।

आरोपी सोहन नाथ शिवोपासक के विरुद्ध पूर्व में इस्तगाशा क्रमांक 17/1999, 31/2012 एवं 231/2021 धारा 107, 116(3) दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध हैं। वहीं आरोपी मनहरण नाथ योगी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 74/1999 धारा 451, 323, 34 भादवि एवं इस्तगाशा क्रमांक 17/1999 धारा 107, 116(3) दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण दर्ज हैं।

मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर प्रात करने हेतु माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की जाती है तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम में चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात कबीरधाम जिला आज विकास के नए युग में कर रहा प्रवेश-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

Next Post

*अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रकों में 960 क्विंटल धान जब्त*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

March 17, 2026
*छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जगराता एवं लोकगीतों के गायक दिलीप षडंगी देंगे अपनी प्रस्तुती*
कवर्धा

*छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जगराता एवं लोकगीतों के गायक दिलीप षडंगी देंगे अपनी प्रस्तुती*

March 17, 2026
भोरमदेव महोत्सव 2026: चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, 400 से अधिक पुलिस बल तैनात
कवर्धा

भोरमदेव महोत्सव 2026: चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, 400 से अधिक पुलिस बल तैनात

March 17, 2026
Next Post
*अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रकों में 960 क्विंटल धान जब्त*

*अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रकों में 960 क्विंटल धान जब्त*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!