Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले*

संकल्प यात्रा में एन.सी.सी. कैडेस के छात्र वन.पा.स्कूल के छात्र स्वदेशी का जाप करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे के नारे लगाये।

jantakaadhikar by jantakaadhikar
December 8, 2025
in छत्तीसगढ़, मुंगेली
Reading Time: 1 min read
0
*भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले*
16
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मुंगेली- स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के तहत का कान्फेडरेशन आॅफ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में नगर में स्वदेशी संकल्प यात्रा रेस्ट हाउस मैदान दाउपारा से प्रारंभ होकर दाउपारा, पुलपारा, पुराना बस स्टैंड भ. परशुराम चैक, सदर बाजार भ.महावीर स्वामी चैक, गोल बाजार, बालानी चैक परमेश्वरी चैक, पड़ाव चैक महाराणा प्रताप चैक होते हुए नेहरु चैक नया बस स्टैंड पहुंची। महिमा काम्पलेक्स के पास सराफा व्यापारी संगठन द्वारा भव्य स्वागत करते हुए स्वलपाहार की व्यवस्था की थी। संकल्प यात्रा में एन.सी.सी. कैडेस के छात्र व न.पा.स्कूल के छात्र स्वदेशी का जाप करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे के नारे लगाये। यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए जिला संयोजक आकाश सोनी ने बताया कि पूरे देश में स्वदेशी आत्मनिर्भरता का अलख जगाने के लिए स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली में यह यात्रा निकाली गई। जो रेस्ट हाउस से आरंभ हो कर बस स्टैण्ड के नेहरू चैक में जाकर सभा के रूप ले लिया।

सभा के मुख्यअतिथि पुन्नूलाल मोहले विधायक मुंगेली के साथ मंच पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, न.पा.अध्यक्ष रोहित शुक्ला, पूर्व न.पा. अध्यक्ष शैलेष पाठक, न.पा.उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जेठमल कोटड़िया, दिनेश सोनी, श्रीकांत गोवर्धन, दुष्यंत दुबे, प्रवीण वैष्णव, मोहन भोजवानी, आर.एस.एस. के जिला कार्यवाह हजारी साहू, रायपुर कैट के पदाधिकारी शंकर बजाज अतिथि के रूप में मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि पुन्नूलाल मोहले ने अपने तुकबंदी अंदाज में भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है। यह हमारा दायित्व नहीं है वरन कर्तव्य है। उन्होंने स्वदेशी अपनाकर देश को मजबूत बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि हम सब संकल्प ले और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं।सभा को संबोधित करते हुए न.पा.अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने स्वदेशी, स्थायी व्यापार और वोकल फाॅर लोकल के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए। लोगो से अपील की वे स्वदेशी अपनाएं।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक ने स्वदेशी का वकालत करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाने से क्षेत्र व देश की तरक्की होती है। उन्होंने लोगो से स्वदेशी को शतप्रतिशत अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हमें विदेशी का सामग्री का त्याग करना चाहिए उसके खरीदी से राशि विदेशों में चली जाती है। अतः देश को समृद्ध बनाने के लिए उसे अपनाना ही होगा।

इस अवसर पर सामूहिक संकल्प लिया गया-
भारत को आर्थिक रूप से सुरक्षित, समृद्ध और स्वावलंबी बनाने के लिए हम संकल्प लेते है कि अपने घर परिवार, व्यापार में स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देगें। चाइनीज, तुर्की, अमेरीकी और अन्य विदेशी कंपनियों के उत्पादों के प्रयोग से बचेंगे। स्वदेशी क्रय-विक्रय, स्वदेशी भाषा, वेशभूषा, उत्सव पद्धति आदि पर आग्रह रखेगें
गुणवत्ता पूर्ण रोजगार उद्यमिता से आता है इसका सब प्रकार से प्रचार-प्रसार करेगें। ‘‘हर घर स्वदेशी हर युवा उद्यमी’’ के विचार को जन-जन तक पहुँचाने के लिये अथक प्रयास करेगें। विश्व पटल पर भारत की जय जयकार कराने हेतु सब प्रकार के प्रयत्न करेगें।
इस अवसर पर संदीप ताम्रकार, रवि पौराणिक, चम्पा सुथार, शरद ताम्रकार, विवेक केशरवानी, राणा प्रताप सिंह, सौरभ बाजपेयी, राहुल पाठक, राकेश साहू, विनय चोपड़ा, सूरज यादव, निमेष देवांगन, प्रवीण सोनी, वशिष्ट प्रताप सिंह, जितेन्द्र दावड़ा, अनूप जैन, अरविंद केशरवानी, सुदीप ताम्रकार, मन्नू श्रीवास्तव, अमन शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक आकाश सोनी ने आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात रथ यात्रा रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

हजारों साधु सन्तों की उपस्तिथि में स्वामी स्वदेशानंद का मनाया गया अवतरण दिवस जहां अंधेरा है वहां दीप जलाने निकले हैं, पूरे विश्व में हम भगवा लहराने निकले हैं – स्वामी स्वदेशानन्द

Next Post

*राज्यपाल डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
छत्तीसगढ़

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*
मुंगेली

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*

February 16, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*
मुंगेली

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*

January 30, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
Next Post
*राज्यपाल डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश*

*राज्यपाल डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि को यथावत रखने के दिए निर्देश*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!