Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 19, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न*

*अवैध शराब, मादक पदार्थ और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
November 13, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न*
51
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम के मीटिंग हॉल में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, साइबर सेल प्रभारी, यातायात प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिंह ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध चखना सेंटर और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कर्तव्यों का समुचित पालन नहीं कर पा रहे हैं, वे अपने बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी कर लें। किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार या असामाजिक तत्व किसी भी स्थिति में बख्शे नहीं जाएंगे।

सिंह ने यह भी कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करें और जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें।

बैठक के मुख्य बिंदु जिले में लंबित अपराधों और चालानों की समीक्षा, लघु अधिनियमों एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की त्रिवर्षीय तुलनात्मक समीक्षा, पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता बढ़ाने के उपाय तथा आगामी माह के लिए रणनीतिक योजना का निर्धारण रहे।

बैठक में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सायबर अपराध, नशा उन्मूलन अभियान, यातायात व्यवस्था सुधार और आगामी विशेष ड्यूटी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार चंद्राकर, आशीष शुक्ला सहित जिले के सभी थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी शामिल रहे।

बैठक का समापन आगामी माह की कार्ययोजना और लक्ष्यों के निर्धारण के साथ हुआ। पुलिस अधीक्षक सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करें, मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखें, सोशल मीडिया की निगरानी पर ध्यान दें और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग का वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति, विश्वास और सुरक्षा की भावना बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।

ShareSendTweet
Previous Post

*जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य*

Next Post

*दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए मुख्यमंत्री आगे आए — जनदर्शन में स्वीकृत किया 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक*
कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक*

February 19, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
Next Post
*दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए मुख्यमंत्री आगे आए — जनदर्शन में स्वीकृत किया 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान*

*दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए मुख्यमंत्री आगे आए — जनदर्शन में स्वीकृत किया 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!