पदाधिकारियों के द्वारा देश और विदेश में भ्रमण कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर सभी संतानियों को एक मंच के मुख्य धारा से जोड़कर भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने, साधु सन्तों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाने इत्यादि मांगों को लेकर भारत सरकार के मंत्रियों से निरन्तर भेट कर रहें हैं। इसी के तहत अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवम् मंडलेश्वर अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी 1008 जयानंद महाराज ,छत्तीसगढ़ आदि शक्ति सेना की प्रदेश अध्यक्ष सरिता सिंह, गुजरात महाबली सेना के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नीरज महाराज, महन्त 1008 विश्वनाथ सिंह महाराज, सन्त रामानन्द महाराज प्रदेश महामंत्री, स्वामी देवव्रत महाराज प्रदेश उपाध्यक्ष एवम अन्य पदाधिकारी गुजरात के गांधी नगर में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पहुंच कर उनसे भेट कर उन्हे जन्म दिन की बधाई दी। दो मिनट का समय लेकर संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा किए। साथ ही नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया में संगठन के द्वारा सभी सनायनियों को एक मंच पर लाकर सनातन को मजबूत बनाने की सम्पूर्ण जानकारी से उन्हें अवगत कराया गया। अमित शाह ने साधु सन्तों का आभार व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद सरकार पर बनाए रखने की बात कही। सन्तों ने कहा कि साधु सन्तों का आशीर्वाद हमेशा ही मोदी सरकार पर बनी रहोगी।












