Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, April 2, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कलेक्टर ने किया नवीन बाजार से कर्मा माता चौक का किया निरीक्षण, यातायात सुगम बनाने प्रशासन सख्त, अब सड़क पर ठेला लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

नवीन बाजार में चिकन-मटन बाजार होगा शिफ्ट, सब्जी व्यापारियों के लिए बनेगी नई व्यवस्था सड़कों पर अतिक्रमण रोकने कलेक्टर का निर्देश, लगातार समझाइश के बाद होगी जब्ती कार्रवाई

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 26, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कलेक्टर ने किया नवीन बाजार से कर्मा माता चौक का किया निरीक्षण, यातायात सुगम बनाने प्रशासन सख्त, अब सड़क पर ठेला लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
61
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, शहर के मुख्य सब्जी बाजार में यातायात को सुगम बनाने और बाजार को सुव्यवस्थित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने देर शाम नवीन बाजार एवं सब्जी बाजार के मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी, एसडीएम चेतन साहू, राजस्व विभाग, पुलिस, पालिका अधिकारी रोहित साहू एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग पर सब्जी ठेलों की अव्यवस्थित स्थिति देखने को मिली। कई जगह सड़कों पर दो से तीन लेयर में सब्जी ठेले लगे पाए गए, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। इस पर कलेक्टर ने छोटे व्यापारियों एवं ठेला संचालकों से सीधे चर्चा की और कहा कि बाजार और शहर आपका है, जब यातायात सुगम और बाजार सुव्यवस्थित होगा, तभी बाजार की रौनक और बढ़ेगी। इसलिए ठेला-गुमटी सड़कों पर लगाने से बचें।
कलेक्टर ने इस संबंध में राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम को निर्देश दिए कि व्यापारियों को लगातार समझाइश दी जाए और इसी सप्ताह से सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर जब्ती की कार्रवाई भी की जाए।

चिकन, मटन एवं मछली बाजार होगा शिफ्ट

कलेक्टर वर्मा ने बताया कि नवीन बाजार क्षेत्र में सब्जी बाजार के दबाव को कम करने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में बाजार के अंदर पर्याप्त खाली स्थान उपलब्ध है, जहाँ व्यापारियों को सुव्यवस्थित तरीके से बैठाया जाएगा। वहीं, नवीन बाजार में स्थित चिकन, मटन एवं मछली बाजार को शीघ्र ही शहर से बाहर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में व्यवस्थित किया जाएगा।

व्यापारियों से निरंतर अपील

पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्द्रवंशी ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर ठेले लगाना बंद करें। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन पर लगातार निवेदन और समझाइश की जा रही है। यदि इसके बाद भी व्यापारियों ने सड़कों पर ठेले लगाए, तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पालिका की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से भी बार-बार आग्रह किया गया कि व्यापारियों को दो से तीन लेयर में ठेले लगाने से बचना चाहिए। सड़कों की चौड़ाई पर्याप्त है, और यदि सुव्यवस्थित तरीके से बाजार लगाया जाए तो यातायात सुगम बना रहेगा।
निरीक्षण कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद सुनील साहू, संजीव कुर्रे,अजय ठाकुर, योगेश चंद्रवंशी, हरीश साहू सहित जनप्रतिनिधि ने भी व्यपारियो से सड़कों पर दो तीन लेयर में ठेला नही लगाने और सड़कों के किनारे से सब्जी बाजार लगाने के लिए आग्रह एवं निवेदन किया, ताकि सुगम यातायात और सुव्यस्थित बाजार के रूप में राहगीरों और बाजार करने आए शहर वासियों के लिए अच्छा माहौल बन सके।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

Next Post

*सामाजिक एवं मानवीय सेवाओंमे उत्कृष्ट योगदान हेतू फ्लोरिडा की “सामाजिक आर्थिक विकास अनुसंधान विश्वविद्यालय” से डॉक्टरेट ऑफ ऑनर्स की मानद उपाधि से सम्मानित माननीय.अमरनाथ सोनी*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*
कवर्धा

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*

March 23, 2026
*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कवर्धा

*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा*  *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा* *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*

March 22, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
Next Post
*सामाजिक एवं मानवीय सेवाओंमे उत्कृष्ट योगदान हेतू फ्लोरिडा की “सामाजिक आर्थिक विकास अनुसंधान विश्वविद्यालय” से डॉक्टरेट ऑफ ऑनर्स की मानद उपाधि से सम्मानित माननीय.अमरनाथ सोनी*

*सामाजिक एवं मानवीय सेवाओंमे उत्कृष्ट योगदान हेतू फ्लोरिडा की "सामाजिक आर्थिक विकास अनुसंधान विश्वविद्यालय" से डॉक्टरेट ऑफ ऑनर्स की मानद उपाधि से सम्मानित माननीय.अमरनाथ सोनी*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!