Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

बोड़ला में स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सरकार की पहली प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

आधुनिक सोनोग्राफी मशीन से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी जांच सुविधा

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 25, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
बोड़ला में स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ  बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सरकार की पहली प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
98
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा जिले के शहरी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। सोनोग्राफी मशीन के शुभारंभ होने से न केवल बोड़ला विकासखंड बल्कि आसपास के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा प्राप्त होगी। इससे उन्हें जिला मुख्यालय या अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम, नितेश अग्रवाल, मनीराम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। बोड़ला जैसे अंचलों में अत्याधुनिक जांच सुविधाएँ उपलब्ध होने से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बोड़ला विकासखंड में सोनोग्राफी मशीन के शुभारंभ से 123 ग्राम पंचायतों और 317 गांवों में रहने वाले लगभग 2 लाख 11 हजार 35 नागरिकों को लाभ मिलेगा। इसमें 6717 बैगा परिवार भी शामिल हैं, जिनकी कुल आबादी 29,586 है। क्षेत्र में 512 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रही हैं और 535 मितानीन सेवाएँ दे रही है। बोड़ला विकासखंड में 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 3 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और बढ़ेगा।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा रक्तदान शिविर में भी शामिल हुए। उन्होंने स्वयं रक्तदाताओं से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियाँ बचाने में सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कबीरधाम जिला स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित होगा।

ShareSendTweet
Previous Post

छीरपानी जलाशय में ओवरफ्लो, रातभर फँसे रहे चार ग्रामीणों को राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाला भोंदा गांव के समीप बाढ़ में पुल क्षतिग्रस्त, राहत शिविरों में ठहराए गए लोग भोंदा में पुल क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने सुरक्षित निकाले सभी ग्रामीण तेज बारिश से जिले में बाढ़ की स्थिति, राहत शिविरों में ठहराए गए प्रभावित

Next Post

*जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
*जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

*जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!