Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

छीरपानी जलाशय में ओवरफ्लो, रातभर फँसे रहे चार ग्रामीणों को राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाला भोंदा गांव के समीप बाढ़ में पुल क्षतिग्रस्त, राहत शिविरों में ठहराए गए लोग भोंदा में पुल क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने सुरक्षित निकाले सभी ग्रामीण तेज बारिश से जिले में बाढ़ की स्थिति, राहत शिविरों में ठहराए गए प्रभावित

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 25, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
छीरपानी जलाशय में ओवरफ्लो, रातभर फँसे रहे चार ग्रामीणों को राहत एवं बचाव दल ने सुरक्षित निकाला  भोंदा गांव के समीप बाढ़ में पुल क्षतिग्रस्त, राहत शिविरों में ठहराए गए लोग  भोंदा में पुल क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने सुरक्षित निकाले सभी ग्रामीण  तेज बारिश से जिले में बाढ़ की स्थिति, राहत शिविरों में ठहराए गए प्रभावित
8
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कलेक्टर वर्मा ने की बचाव अभियान की मॉनिटरिंग, सभी ग्रामीण सुरक्षित, जिले में अचानक आई बाढ़ से निपटने प्रशासन ने किया सफल मॉकड्रिल

कवर्धा, कबीरधाम जिले के मैकल पर्वतीय क्षेत्रो में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। जिले का महत्वपूर्ण क्षीरपानी जलाशय जलभराव की अधिकतम क्षमता पर पहुँच गया और ओवरफ्लो की स्थिति बन गई। इसी दौरान देर रात घूमने गए चार ग्रामीण जलाशय के गहरे पानी में फँस गए। दूसरी ओर तारेगांव जंगल मार्ग पर ग्राम भोंदा के समीप पुल बाढ़ के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं।

स्थिति की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल जिला बाढ़ कंट्रोल कक्ष को सूचित किया। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिला बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन टीम में शामिल नगर सेना एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीम को तत्काल रवाना किया। टीम में नगर सेनानी, एनडीआरएफ के विशेषज्ञ जवान, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों की रैपिड एक्शन टीमें शामिल थीं। सुबह 10 बजे संयुक्त दल घटनास्थल क्षीरपानी पहुँचा और राहत-बचाव अभियान प्रारंभ किया।
एनडीआरएफ की ओर से नियुक्त आब्जर्वर एवं सेनानी सत्रहवीं वाहनी श्री कमलेश्वर प्रसाद चंदेल, प्रभारी आपदा प्रबंधन एवं भू-अभिलेख डिप्टी कलेक्टर श्री आर.बी. देवांगन, मॉकड्रिल की नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रुचि शार्दूल, बोड़ला एडीएम श्री सागर सिंह, तहसीलदार सुश्री राजश्री पांडे सहित स्वास्थ्य, खाद्य, वन, परिवहन, पशुधन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुँचकर राहत कार्यों की मॉनिटरिंग की और अधिकारियों को त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई लगातार बारिश के कारण छीरपानी जलाशय का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे 4 ग्रामीण फँस गए थे। वहीं ग्राम भोंदा के क्षतिग्रस्त पुल के उस पार कई ग्रामीण अलग-थलग हो गए थे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल सक्रिय हुए और सभी ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
राहत शिविरों में प्रभावित ग्रामीणों को ठहराने की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जल से बाहर निकाले गए चारों ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले में अचानक आई इस स्थिति से निपटने के लिए की गई पूरी कार्यवाही एक सफल मॉकड्रिल साबित हुई है। इस मॉकड्रिल ने यह साबित किया कि आपदा जैसी किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और सभी विभागीय टीमें पूर्णत: सक्षम और तैयार हैं। उन्होंने संयुक्त दलों द्वारा दिखाए गए साहस और समन्वय की सराहना की।

ShareSendTweet
Previous Post

राज्यपाल रमेन डेका ने भोरमदेव मंदिर परिसर में लखपति दीदियों से की मुलाकात राज्यपाल ने दीदियों द्वारा किए जा रहे नवाचार को सराहा, दिए व्यवसाय बढ़ाने के टिप्स

Next Post

बोड़ला में स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सरकार की पहली प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
बोड़ला में स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ  बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सरकार की पहली प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

बोड़ला में स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आधुनिक सोनोग्राफी मशीन का किया शुभारंभ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सरकार की पहली प्राथमिकता-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!