Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं-पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू स्वास्थ्य विभाग पिपरिया की टीम ने किया “स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान“ का शुभारंभ

अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण किट वितरित किया आयुष्मान कार्ड व स्वास्थ्य जांच से मिला नागरिकों को लाभ

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 19, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं-पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू  स्वास्थ्य विभाग पिपरिया की टीम ने किया “स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान“ का शुभारंभ
11
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 19 सितम्बर 2025। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारतवर्ष में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थ नारीदृसशक्त परिवार अभियान“ का शुभारंभ किया गया है। कलेक्टर गोपला वर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग पिपरिया द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ “अतिथि देवो भवः” की थीम पर अतिथियों का सम्मान कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष घुरूवाराम साहू सहित जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुरूप नगर पंचायत पिपरिया एवं शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा एक-एक क्षय (टीबी) मरीज को गोद लिया गया तथा उन्हें निक्षय पोषण आहार किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद चंद्रवंशी, बीईटीओ एल.के. सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवचरण पटेल, सभापति नंदनी नंदा पाटिला, श्री लोकेश साहू, प्रकाश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, पार्षद दुर्गेश साहू, नरेश साहू सहित नगर पंचायत पिपरिया, स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक पिपरिया की टीम, मितानिन प्रशिक्षक, महिलाएं एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू ने “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” श्लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत महिलाओं, बुजुर्गों एवं नागरिकों का निःशुल्क बीपी, शुगर जांच कर परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया। कई हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे वे केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष घुरूवाराम साहू ने महिलाओं के कल्याण हेतु केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद चंद्रवंशी एवं उनकी टीम के कार्यों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद चंद्रवंशी ने उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का यह कहना है कि इस अभियान के जरिए वह देशवासियों को यह संदेश देना चाहते है कि जब घरों की नारियां स्वस्थ रहेंगी तब उनके घरें परिवारे भी स्वस्थ व सशक्त रहेगीं अर्थात् नारियां ही घरों परिवारों की रीढ़ की हड्डी व आधारस्तम्भ होती है, जब नारियां स्वस्थ रहेंगी तब उनका परिवार भी स्वस्थ और सशक्त रहेगा यही सुखी जीवन का आधार है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*स्वर्णकारों कीपुण्य भूमि हस्तिनापुर में स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान का तीन दिवशीय महा समागम।*

Next Post

*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा जिले के तीन सहायक उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा जिले के तीन सहायक उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।*

*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा जिले के तीन सहायक उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया।*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!