Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, May 20, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कवर्धा के कृषि केन्द्र, दुकानों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद विक्रय करने के दिए निर्देश

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 13, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कवर्धा के कृषि केन्द्र, दुकानों का किया औचक निरीक्षण
86
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, कलेक्टर गोपाल वर्मा ने खाद की उपलब्धता और नियमितता के लिए आज कवर्धा शहर के खाद-बीज विक्रय केन्द्रों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान महावीर बीज भंडार की दुकान में उर्वरकों की उपलब्धता, मूल्य सूची और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उन्होंने महावीर बीज भंडार में खाद लेने आए किसानों से सीधे चर्चा कर विक्रय की स्थिति जानी और सही मूल्य पर उपलब्धता की पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि यूरिया का रैक अगले सप्ताह सभी सहकारी समितियों तक पहुंच जाएगा। किसान अपनी समितियों के माध्यम से आसानी से यूरिया प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, उन्होंने खरीफ फसल की वर्तमान उत्पादन स्थिति की जानकारी भी किसानों से ली।

कलेक्टर वर्मा ने दुकान में डी.ए.पी.,यूरिया, पोटाश, एन.पी.के., एस.एस.पी. सहित अन्य रासायनिक उर्वरकों उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने मूल्य सूची का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि सभी विक्रेताओं को स्पष्ट और अद्यतन मूल्य सूची दुकान में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करनी चाहिए ताकि किसानों को भ्रम की स्थिति न हो। उन्होंने विक्रेताओं को से कहा कि किसानों को निर्धारित दरों पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए, और किसी भी प्रकार की जमाखोरी या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  वर्मा ने स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और वहां उपस्थित स्टाफ से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खाद लेने आए किसानों से सीधे संवाद कर मूल्य, उपलब्धता और वितरण प्रणाली के संबंध में उनकी राय ली और संतुष्टि सुनिश्चित की। इस दौरान एसडीएम चेतन साहू, तहसीलदार  परमेश्वर मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने किसानों से किया सीधा संवाद

कलेक्टर वर्मा ने कहा कि किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया और खाद खरीदी की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से अपील की कि यदि किसी दुकान में अनियमितता पाई जाती है, तो वे तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें। सभी शिकायतों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्यमंत्री से पूज्य संत असंग देव ने सौजन्य भेंट की*

Next Post

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*थाना सिटी कोतवाली, जिला कबीरधाम (छ.ग.) दिनांक – 18/05/2026*
कवर्धा

*थाना सिटी कोतवाली, जिला कबीरधाम (छ.ग.) दिनांक – 18/05/2026*

May 18, 2026
*राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
कवर्धा

*राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

May 16, 2026
*सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं*
कवर्धा

*सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं*

May 15, 2026
*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*
कवर्धा

*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*

May 13, 2026
*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
कवर्धा

*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

May 12, 2026
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

May 10, 2026
Next Post
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर जिला प्रशासन एवं विज्ञान भारती के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!