Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा समर्थन – सतनामी समाज*

*लोरमी कुत्ते की दुर्घटना विवाद पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 4, 2025
in बिलासपुर, मुंगेली
Reading Time: 1 min read
0
*सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा समर्थन – सतनामी समाज*
76
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

लोरमी/मुंगेली// साल्हेघोरी गाँव में कुत्ते की दुर्घटना के बाद उत्पन्न हुए विवाद को लेकर सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने आज एकत्रित होकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान समाज के प्रमुखों ने स्पष्ट कहा कि सतनामी समाज किसी भी परिस्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों का समर्थन नहीं करेगा। समाज ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि अफवाहों और भ्रामक प्रचार से दूर रहते हुए शांति बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग दें। लोरमी विधानसभा सतनामी समाज के अध्यक्ष तोरन खांडे ने कहा कि समाज की असली ताकत आपसी भाईचारा, सामंजस्य और शांति है। साल्हेघोरी में घटित यह घटना कुछ व्यक्तियों के बीच का विवाद है, इसे समाज से जोड़ना गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस एवं प्रशासन निष्पक्ष विवेचना कर रहे हैं और समाज लगातार प्रशासन के संपर्क में है। प्रशासन द्वारा हर कदम की जानकारी पारदर्शिता के साथ दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा स्वयं को समाज का अध्यक्ष बताकर घटना को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया और पूरे समाज को इससे जोड़ने का प्रयास किया गया, जबकि हकीकत में समाज का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह दो-चार लोगों की व्यक्तिगत घटना है।

*घेराव से समाज का कोई संबंध नहीं*

समाज प्रमुखों ने बताया कि पुलिस एफआईआर के आधार पर विधिवत कार्यवाही कर रही है। वहीं चिल्फी थाना घेराव की जो बात सामने आई है, उसका भी सतनामी समाज से कोई लेना-देना नहीं है। इस संबंध में समाज की ओर से किसी भी प्रकार का अल्टीमेटम प्रशासन को नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि समाज का रुख साफ है – किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होना है। सतनामी समाज ने सभी से संयम और धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि यह समय अफवाहों से बचकर सौहार्द को बनाए रखने का है।

*सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार की निंदा*

गौरतलब है कि साल्हेघोरी कुत्ते की घटना को लेकर संजीत बर्मन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाज को जोड़ते हुए थाने का घेराव करने की बात कही थी। इस पर समाज के प्रमुखों ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि इस पोस्ट का समाज से कोई संबंध नहीं है तथा न ही समाज ने घेराव का समर्थन किया है।

*शांति और भाईचारे की अपील*

समाज प्रमुखों ने कहा कि विघटन फैलाने वाले तत्वों की निंदा की जाती है और समाज केवल शांति एवं सामाजिक सौहार्द के पक्ष में खड़ा रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं और प्रशासन को सहयोग करें। प्रेस वार्ता में संजीत बनर्जी, रामेश्वर बंजारे, नोहर, विष्णु प्रसाद मिरी, अशोक सोनवानी, शिव प्रसाद जांगड़े, नरेंद्र मिरी, नरेश पाटले, फणीश्वर पाटले सहित समाज के अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया*

Next Post

जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*
मुंगेली

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*

February 16, 2026
*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*
बिलासपुर

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*

February 12, 2026
*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*
बिलासपुर

*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*

February 9, 2026
*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*
बिलासपुर

*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*

February 7, 2026
*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*
बिलासपुर

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*

February 4, 2026
RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न
बिलासपुर

RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न

January 31, 2026
Next Post
जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!