Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, February 18, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव :वनांचल क्षेत्र बोड़ला में घर-घर पहुँचा स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया जाँच एवं जन जागरूकता अभियान

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 3, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव :वनांचल क्षेत्र बोड़ला में घर-घर पहुँचा स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया जाँच एवं जन जागरूकता अभियान
66
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में रजत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वनांचल क्षेत्र चिल्फी के दुर्गम व दूरस्थ ग्राम दुलदुला, तुरैयाभाठा, राजाधार, अकलघरिया एवं उपस्वास्थ्य केंद्र धवईपानी में विशेष रूप से घर-घर मलेरिया जाँच एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तुर्रे के मार्गदर्शन परं विशेष अभियान में बोडला बीएमओं डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, एमओ डॉ. लोकेश चंद्रवंशी, आरएचओ अशोक नवरंग तथा सेक्टर सुपरवाइजर बाबूलाल गोड़ के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमला शामिल हुआ। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद टीम द्वारा ग्राम-ग्राम पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

बोड़ला के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रत्येक घर पर पहुंचकर ग्रामीणजन का मलेरिया परीक्षण किया गया। संदिग्ध प्रकरणों की तत्काल जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार रोगियों को वहीं पर दवा उपलब्ध कराई गई। टीम द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि किसी भी संभावित रोगी को उपचार से वंचित न रहना पड़े। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उन्हें बताया गया कि मौसम परिवर्तन के दौरान बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना जैसे लक्षणों को कभी भी नज़रअंदाज़ न करें और लक्षण प्रकट होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच एवं उपचार कराएं। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, आसपास पानी का जमाव न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपायों को अपनाने की भी अपील की गई।

ग्रामीणों को दिए गए बचाव के संदेश

टीम ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साफ-सफाई बनाए रखें और आसपास पानी न रुकने दें। मच्छरों से बचाव के लिए रात में अनिवार्य रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के बुखार की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। मलेरिया जैसे मौसमी रोगों से बचाव के लिए केवल दवाइयों पर निर्भर न रहते हुए, स्वास्थ्य टीम ने लोगों को सामूहिक प्रयास और जागरूकता की आवश्यकता बताई। महिलाओं, बच्चों और युवाओं को विशेष रूप से यह समझाया गया कि बीमारी से बचाव इलाज से बेहतर है।

ग्रामीणों का उत्साह और सहयोग

इस अभियान में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग का स्वागत करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में लोग जांच व परामर्श के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार हमारे घर-घर तक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे हैं, इससे हमें समय पर जांच और इलाज की सुविधा मिल रही है। रजत महोत्सव के अवसर पर यह अभियान न केवल स्वास्थ्य सेवा का प्रतीक है बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग वनांचल की अंतिम बस्ती तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने के लिए कटिबद्ध हैं। वनांचल जैसे दुर्गम क्षेत्र में घर-घर जाकर चलाया गया यह मलेरिया जाँच एवं मौसमी बीमारी के लिए अभियान आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह पहल “स्वस्थ समाज, जागरूक नागरिक” की ओर बढ़ाया गया बड़ा कदम है।

ShareSendTweet
Previous Post

*“पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?”– दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल* *स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा*

Next Post

*केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
*केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया*

*केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजीऔर कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!