Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 19, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*जिला बनने के बाद पहली बार कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ*

*मुख्यमंत्री की मंशा, उपमुख्यमंत्री के प्रयास और कलेक्टर के मार्गदर्शन से मिली बड़ी सौगात*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 22, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*जिला बनने के बाद पहली बार कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ*
41
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 22 अगस्त 2025। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के निर्देश पर कबीरधाम जिले को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। जिला बनने के बाद पहली बार कबीरधाम जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ की गई है।

इस महत्वपूर्ण सेवा को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में कलेक्टर  गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन और जिला स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका रही है। 25 जुलाई 2025 को इस सुविधा का शुभारंभ हुआ और महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। शुभारंभ के दिन ही एक ग्रामीण मरीज का सीटी स्कैन कर सेवा की शुरुआत की गई थी।

अब तक कबीरधाम जिले के लोगों को सीटी स्कैन जैसी जांच के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इसमें समय और धन दोनों की भारी बर्बादी होती थी। लेकिन अब यह सुविधा शासकीय जिला अस्पताल में उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

मरीजों की आवाज़, राहत और विश्वास की कहानी

सीटी स्कैन सेवा का लाभ लेने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने इसे जिले के लिए एक वरदान बताया है।
मरीजों का कहना है कि अब हमें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। समय पर जांच हो जाने से इलाज भी जल्दी शुरू हो जाता है। यह सुविधा हमारे लिए जीवनदान जैसी है।

मरीजों के साथ आए परिजन कहते हैं कि पहले रायपुर या दुर्ग जाने में ही दिनभर का समय और हजारों रुपये खर्च हो जाते थे। अब जिला अस्पताल में ही जांच होने से हमें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की राहत मिली है। यह सेवा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत बड़ी मदद है।

*सभी ब्लॉकों और अन्य जिलों से मिले लाभार्थी*

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि जिला अस्पताल में 25 जुलाई 2025 को इस सुविधा का शुभारंभ हुआ और महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। अब तक सीटी स्कैन जांच का लाभ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने उठाया है जिसमें पंडरिया ब्लॉक से 22 मरीज,बोडला से 35 मरीज, सहसपुर लोहारा से 25 मरीज, कवर्धा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 50 मरीज अन्य जिलों से 13 मरीज
इनमें से 14 मरीजों का स्कैन आपातकालीन स्थिति में किया गया, जो मरीजों के उपचार में बेहद सहायक साबित हुआ।

*जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हमारी प्रथमिकता में :- उपमुख्यंत्री शर्मा*

उपमुख्यंत्री विजय शर्मा ने सीटी स्कैन सेवा शुभारंभ के दौरान कहा था कि कबीरधाम जिले के लिए अत्यंत आवश्यकता थी, आज वह सार्थक साबित हो रहा है। इससे न केवल स्थानीय मरीजों की कठिनाई दूर हुई है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय और धन की भी बचत हो रही है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे। आने वाले समय में इस सेवा को और अधिक सशक्त और सुलभ बनाया जाएगा ताकि जिले और आसपास के अधिक से अधिक मरीजों को समय पर लाभ मिल सके।

ShareSendTweet
Previous Post

*पिपरिया पुलिस की दबिश अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान में शराब पीने और पिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज*

Next Post

*भोरमदेव थाना परिसर में हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार — पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कानून हाथ में लेने वालों को दी गई सख्त चेतावनी*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
Next Post
*भोरमदेव थाना परिसर में हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार — पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कानून हाथ में लेने वालों को दी गई सख्त चेतावनी*

*भोरमदेव थाना परिसर में हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार — पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कानून हाथ में लेने वालों को दी गई सख्त चेतावनी*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!