Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, May 7, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य गाँव-गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाना है-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 18, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य गाँव-गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाना है-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
39
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुने। उपमुख्यमंत्री शर्मा ग्राम बाघुटोला, नवापारा पहुंचे। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों और शिकायतों को गंभीरता से सुना और सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुँचना चाहिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा इसके बाद ग्राम छांटाझा, लासाटोला, महराटोला और मुड़घुसरी में आयोजित भेंट मुलाकात में शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भेट मुलाकात के दौरान ग्रामवासियों द्वारा किए गए मांग को तत्काल मंजूरी दी। उन्होंने ग्राम नवापारा पंचायत बिरुटोला में ग्रामीणों की मांग पर 6.50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। नवापारा से भिखुड़िया तक 3 किलोमीटर लंबे पहुँच मार्ग का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण होने से आसपास के विभिन्न गांव को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  अनिल ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, श्री रोहित नाथ योगी सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण, युवा, महिलाएं उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीण, युवा, महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से होगा और किसी भी ग्रामीण को शासन-प्रशासन तक पहुँचने में कठिनाई नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार की नीतियां और योजनाएं आपके जीवन को सरल, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए हैं। आपके बीच आकर जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका हल यहीं स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और रोजगार को लेकर बड़े स्तर पर कार्य चल रहे हैं। आने वाले समय में हर गांव में मूलभूत सुविधाएं और विकास कार्य सुनिश्चित होंगे।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य गाँव-गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। किसानों को सशक्त बनाना, युवाओं को रोजगार से जोड़ना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और हर घर तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ‘आपकी समस्या ही मेरी समस्या है, और उसका समाधान करना ही मेरा दायित्व है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल व शिक्षा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
भेंट.मुलाकात कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री का यह प्रयास सराहनीय है और इससे गाँवों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है। ग्राम नवापारा के ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा पर खुशी जताई और कहा कि इससे ग्राम में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के नेतृत्व में गाँवों का सर्वांगीण विकास तेजी से होगा और आने वाले समय में कवर्धा विधानसभा आदर्श क्षेत्र के रूप में पहचान बनाएगा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

चौकी पोड़ी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम (छ.ग.) *ग्राम मानिकपुर में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर पुलिस कार्रवाई*

Next Post

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
Next Post
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी*

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं के साथ मनाया तीज मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!