Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*

*संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर देने और मौसमी बीमारियों के रोकथाम और नियंत्रण के लिए सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 5, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*
38
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

कवर्धा, 4 अगस्त 2025। जनहित में कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के सहसपुर लोहारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की समग्र व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  वर्मा ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल ऐसा स्थान है जहां स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों के लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था, और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
कलेक्टर वर्मा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। लोगों ने अपनी बात खुलकर रखी, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई के संकेत भी दिए।
कलेक्टर ने जनरल वार्ड, महिला वार्ड और प्रसूति वार्ड का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, बेड की स्थिति, मरीजों को दी जा रही सेवाओं और पोषण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रसूताओं और नवजात शिशुओं के लिए विशेष देखभाल और साफ वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही लैब वार्ड का भी निरीक्षण किया गया जहां उन्होंने जांच सुविधाओं, रिपोर्ट वितरण की प्रक्रिया और उपकरणों की स्थिति का अवलोकन किया।
कलेक्टर वर्मा ने अस्पताल में उपलब्ध जेनरिक दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों को समय पर मुफ्त दवाएं मिलती रहें। उन्होंने दवा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने की बात भी कही।

*संस्थागत प्रसव और मौसमी रोग नियंत्रण को दी प्राथमिकता* वर्मा ने संस्थागत प्रसव की दर बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को घटाने के लिए प्रसव अस्पताल में होना अनिवार्य है। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए और स्वास्थ्य अमले को गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य अमले को सतर्क रहने को कहा गया है। विशेषकर बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रमणों को लेकर प्राथमिक जांच, दवा वितरण और जनजागरूकता में तेजी लाने पर बल दिया गया कलेक्टर वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए गर्भवती माताओं के समय पर पंजीयन और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे तो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में अभूतपूर्व सुधार होगा।

*अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश*

कलेक्टर वर्मा ने सहसपुर लोहारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपस्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और वहां की समस्याओं की जानकारी समय रहते जिला प्रशासन को दें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर विनय पोयम, एसडीएम चेतन साहू, जनपद पंचायत सीईओ  शिव साहू सहित अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों को गंभीरता से लिया और अमल में लाने का आश्वासन दिया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

Next Post

जूनियर रेडक्रॉस के बच्चों ने सीखा फर्स्ट एड, सीपीआर प्रशिक्षण से बनी जीवन बचाने की समझ

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
Next Post
जूनियर रेडक्रॉस के बच्चों ने सीखा फर्स्ट एड, सीपीआर प्रशिक्षण से बनी जीवन बचाने की समझ

जूनियर रेडक्रॉस के बच्चों ने सीखा फर्स्ट एड, सीपीआर प्रशिक्षण से बनी जीवन बचाने की समझ

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!