Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने व्यवहार न्यायालय लोरमी के भवन के नवीनीकरण का किया लोकार्पण*

*19 लाख 72 हजार की लागत से हो रहा निर्माण कार्य, वकीलों को मिलेगी बेहतर सुविधा*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 2, 2025
in छत्तीसगढ़, मुंगेली
Reading Time: 1 min read
0
*उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने व्यवहार न्यायालय लोरमी के भवन के नवीनीकरण का किया लोकार्पण*
37
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*प्रधान संपादक राज सोनी जनता का अधिकार*

मुंगेली— क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में अधोसंरचना मद से स्वीकृत 19 लाख 72 हजार रुपये की लागत से प्रथम चरण में निर्मित सामुदायिक भवन के नवीनीकरण का विधिवत लोकार्पण किया। मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और रिबन काटकर उन्होंने इस भवन को जनता को समर्पित किया।
यह भवन न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन एवं अधिवक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय वकील संघ के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं, जिनमें लाइब्रेरी की स्थापना, ग्रुप इंश्योरेंस योजना का विस्तार, राजस्व प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई तथा अन्य सुविधाओं की आवश्यकता प्रमुख रही।

*उपमुख्यमंत्री ने वकीलों की समस्याओं को माना जायज़*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि “न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलनी ही चाहिए।” उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में पीने के स्वच्छ पानी, बैठने की समुचित व्यवस्था, पुस्तकालय जैसे मूलभूत सुविधाएं बेहद जरूरी हैं और इनकी पूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आप सबके आशीर्वाद से लोरमी का विधायक और राज्य का उपमुख्यमंत्री बना हूं। इसका उद्देश्य केवल सत्ता में रहना नहीं, बल्कि जनहित में कार्य करना है। लोरमी शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।”

*अधूरी संरचनाओं को जल्द मिलेगा पूर्ण रूप*

उपमुख्यमंत्री साव ने जानकारी दी कि प्रथम चरण का सामुदायिक भवन लोकार्पण के लिए तैयार है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर हैं। निर्माणाधीन भाग को शीघ्र ही पूर्ण कर सभी सुविधाओं को क्रियाशील कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि न्यायालय परिसर को आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

*अधिवक्ताओं के हित में निरंतर काम का वादा*

वकीलों के हित में बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “जो भी कार्य वकीलों के हित में आवश्यक होंगे, उन्हें चरणबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। न्यायालय परिसर को केवल एक भवन नहीं, बल्कि न्याय की प्रतिष्ठा का केंद्र बनाया जाएगा।” उपमुख्यमंत्री ने भवन निर्माण में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, अभियंताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि यह भवन लोरमी की न्यायिक प्रणाली को एक नई दिशा देगा और लोगों को समयबद्ध न्याय प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि यह भवन लोरमी न्यायालय परिसर के पहले चरण का सामुदायिक भवन है, जिसका लोकार्पण अब संपन्न हो गया है, जबकि अन्य निर्माण कार्य तेजी से जारी हैं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

“बने खाबो बने रहिबो” अभियान : कबीरधाम में 4 से 6 अगस्त तक सघन जांच एवं जागरूकता अभियान का होगा आयोजन

Next Post

छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*
मुंगेली

*कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा*

February 16, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*
मुंगेली

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*

January 30, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!