Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया शुभारंभ

ई-ऑफिस प्रणाली कार्यालयीन कार्यों के सरलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल– कलेक्टर गोपाल वर्मा

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 30, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया शुभारंभ
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

कवर्धा 30 जुलाई 2025। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज जिला प्रशासन के कार्यप्रणाली में एक नई तकनीकी पहल की शुरुआत करते हुए कलेक्टोरेट के कलेक्टर कक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस के उपयोग, उद्देश्यों और लाभों की जानकारी दी तथा स्वयं भी प्रणाली को समझते हुए ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ की। इस दौरान अपर कलेक्टर विनय पोयाम, डिप्टी कलेक्टर बी आर देवांगन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नभ वर्मा,  देवेश सिंह उपस्थित रहे।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार अब सभी शासकीय विभागों में फाइलों, नस्तियों एवं डाकों का निपटान ई-ऑफिस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इससे न केवल कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि फाइलों की गति भी तीव्र होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त विभाग प्रमुख अपने-अपने विभागों में ई-ऑफिस के संचालन को तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें और नियमित रूप से प्रशिक्षण लेते हुए इसे सुचारू बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था से शासन की ‘पेपरलेस गवर्नेंस’ की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध होगा। इससे फाइलों की ट्रैकिंग आसान होगी, लंबित प्रकरणों पर तुरंत कार्यवाही संभव होगी और आमजन को सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि ऑफिस के कार्यों का सरलीकरण करने की दिशा में ई-ऑफिस एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल है। इसके माध्यम से डिजिटल तरीके से शासकीय पत्राचार किए जा सकेंगे। जिससे कार्य के संपादन में गति एवं कार्य कुशलता बढ़ेगी। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस के क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक नया कार्य है और इसके क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी रूचि लेते हुए सक्रियता से कार्य करेंगे। इस दौरान विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ई-ऑफिस संचालन से संबंधित जानकारी दी गई, जिसमें सिस्टम लॉगिन, फाइल मूवमेंट, पत्राचार, डिजिटल हस्ताक्षर और ट्रैकिंग से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा की गई।

ShareSendTweet
Previous Post

*दिव्यांग बच्चों के लिए मेगा कैम्प का आयोजन*

Next Post

*कांग्रेस पार्टी एक जुटता के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद
छत्तीसगढ़

नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद

January 13, 2026
*मात्र एक चौपाई पर तीन घण्टे बोले बागेश्वर सरकार*
छत्तीसगढ़

*मात्र एक चौपाई पर तीन घण्टे बोले बागेश्वर सरकार*

December 30, 2025
*कल्याण आश्रम का जनजातीय समाज सेवा एवं संरक्षण में अमूल्य योगदान: मुख्यमंत्री साय*
छत्तीसगढ़

*कल्याण आश्रम का जनजातीय समाज सेवा एवं संरक्षण में अमूल्य योगदान: मुख्यमंत्री साय*

December 30, 2025
Next Post
*कांग्रेस पार्टी एक जुटता के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*

*कांग्रेस पार्टी एक जुटता के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!