Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*दिव्यांग बच्चों के लिए मेगा कैम्प का आयोजन*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 30, 2025
in छत्तीसगढ़, बिलासपुर
Reading Time: 1 min read
0
*दिव्यांग बच्चों के लिए मेगा कैम्प का आयोजन*
11
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*बिलासपुर, 29 जुलाई 2025/समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु संचालित समावेशी शिक्षा के तहत् 21 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक जिले के सभी विकासखंडो में आंकलन शिविर का आयोजन किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर के निर्देशानुसार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के पांचवें वर्षगाठ के अवसर पर जिला स्तर पर इन बच्चों हेतु मेगा केम्प का आयोजन किया जाना था। जिसमें विकासखंड स्तर पर आयोजित शिविरों में अनुपस्थित बच्चों को पुनः अवसर देने हेतु आंकलन सह सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जिला स्तर पर पं. देवकीनंदन दीक्षित कन्या उ.मा. विद्यालय बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर  संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार शामिल हुए।
मेगा केम्प में शहरी स्त्रोत केन्द्र, बिल्हा (ग्रामीण), कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर विकासखंड के 39 अस्थि बाधित, 25 श्रवण बाधित, 34 दृष्टि बाधित एवं 28 बौद्धिक निःशक्त बच्चे शामिल हुये। उपस्थित बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण यथा सी.पी. चेयर, व्हील चेयर, बैसाखी, वाकर, श्रवण यंत्र, लो विजन किट, ब्रेेल किट, आक्यूपेसनल किट, एमआर किट, एडीएल किट आदि का वितरण किया गया। संजय अग्रवाल कलेक्टर द्वारा इस अवसर पर चिकित्सकों से वन टू वन चर्चा की गई तथा बच्चों के दिव्यांगता के अर्लीइन्टरवेन्सन हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि इन बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुये अनुकूल व्यवहार करे तथा शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। बच्चों में विद्यमान क्षमता के विकास हेतु सतत् रूप से प्रयास करे तथा समाज के मुख्य धारा में शामिल करे।
विकासखंड एवं जिला स्तर तक शिविरों में महति भूमिका निर्वहन करने वाले डॉ. कतलम, डॉ. ए.एस खान, डॉ. अलखनंदा, डॉ. पंकज साहू, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. सी.पी. करन एवं  नीरज शुक्ला तथा समावेशी शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन में सतत् रूप से कार्यरत बीआरपी अराधना शर्मा, पूर्णिमा खोब्रागढे़, सुदीप जांगड़े, श्यामनारायण पाण्डेय, गोविन्द बांधे एवं विनिता सिंह को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर  अरविन्दम, जिला शिक्षा अधिकारी  विजय टाण्डे, जिला मिशन समन्वयक  ओम पाण्डेय, समग्र शिक्षा, एडीपीआ  रामेश्वर जायसवाल, एपीसी डॉ. अखिलेश तिवारी, एपीसी डॉ. मुकेश पाण्डेय, यूआरसी  वासुदेव पाण्डेय, देवी चंद्राकर,  प्रमोद शुक्ला एवं सीमा त्रिपाठी बीआरसीसी के साथ-साथ जिले के सभी बीआरपी, स्पेशल एजुकेटर, शिक्षक एवं पालक उपस्थित रहे।*

ShareSendTweet
Previous Post

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने किया अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा*

Next Post

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया शुभारंभ

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*
बिलासपुर

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*

February 12, 2026
*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*
बिलासपुर

*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*
बिलासपुर

*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*

February 7, 2026
*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*
बिलासपुर

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*

February 4, 2026
RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न
बिलासपुर

RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न

January 31, 2026
Next Post
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया शुभारंभ

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने ई-ऑफिस अंतर्गत कार्य का किया शुभारंभ

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!