Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने किया अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 28, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने किया अभिनंदन, हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा*
64
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध तीर्थस्थल भोरमदेव मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह जी,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मंदिर में जलाभिषेक करने पधारे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया जिससे पूरे क्षेत्र में एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं पर गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई जिससे उत्साहित सभी शिवभक्तों द्वारा बोल बम के जयकारों और हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण शिवमय हो गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री जी, विधानसभा अध्यक्ष जी और द्वय उप मुख्यमंत्री जी ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा छत्तीसगढ़ की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि हेतु माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करने हेतु उनका अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने इस अनूठी पुष्पवर्षा को अद्वितीय अनुभव बताया और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की इस पहल की सराहना की।भोरमदेव में शिवभक्ति और जनसहभागिता का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक लोगों के मन में बसा रहेगा। इस अवसर पर भक्तों का भारी हुजूम मंदिर और उसके आसपास के इलाकों में देखा गया। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों के जत्थे ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा से भर दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आस्था, परंपरा और विरासत के सम्मान और संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में अटूट श्रद्धा और समर्पण की प्रतीक, पावन कांवड़-यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि भोरमदेव तीर्थ स्थल के संरक्षण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के लिए नई सुविधाओं का निर्माण होगा।

विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी ने कहा कि भगवान शिव के प्रति लोगों की अटूट आस्था और भक्ति देखकर मन प्रसन्न हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को सम्मानित करने और उनकी यात्रा को सुखद बनाने का प्रयास किया है। कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा एक ऐतिहासिक क्षण है, हमें खुशी है कि हम इस आयोजन का हिस्सा बने।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कहा कि आज इन श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पर जब पुष्प वर्षा हो रही थी, तो ऐसा लग रहा था जैसे स्वयं प्रकृति भारत की सनातन आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन कर रही हो। हमारी सरकार निरन्तर हमारे धार्मिक स्थलों के संरक्षण हेतु कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने कहा कि आज कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनन्दन किया गया है उनकी यह सेवा करने का अवसर हमारे लिए सौभाग्य की बात है। लोक-मंगल के ध्येय से परिपूर्ण कांवड़ यात्रा सुगमता से पूर्ण हो, शिवभक्तों और आमजन को कोई असुविधा न हो,यह हमारी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनकी सेवा एवं स्वागत करने का सौभाग्य मिलना स्वयं भगवान भोलेनाथ की सेवा करने का अवसर है। यह अलौकिक दृश्य सनातन संस्कृति के प्रति सजगता व समर्पणता का परिदृश्य है। कांवड़ यात्रा, जो वर्षों से श्रद्धा का प्रतीक रही है, आज एक नए गौरव के साथ आगे बढ़ रही है।कांवड़ यात्रा सेवा, समर्पण और शिव भक्ति का अनुपम पर्व। इस वर्ष मुझे भी यह सौभाग्य मिला कि और कल ही माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा हमने पूर्ण की और भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही हमारी इस यात्रा के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, विधानसभा अध्यक्ष जी, उप मुख्यमंत्री जी द्वारा अभिनंदन करने हेतु मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।

उन्होंने आगे कहा कि मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी का हार्दिक अभिनंदन करती हूँ कि हमारे कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों की आस्था और सनातन संस्कृति के इस महापर्व में यह सराहनीय प्रयास किया है। आज इन श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पर जब पुष्प वर्षा हो रही थी, तो ऐसा लग रहा था जैसे स्वयं प्रकृति भारत की सनातन आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन कर रही हो। यह दृश्य हर्षित और मन को प्रफुल्लित करने के साथ ही हमारे सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था के प्रति गर्व की अनुभूति कराने वाली थी। मैं सभी कांवड़ियों की सुखद यात्रा और भोरमदेव मंदिर पधारे सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करती हूं और भगवान भोलेनाथ से सबके जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखें यही कामना करती हूं।आज भोरमदेव मंदिर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ.रमन सिंह जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक कर सर्वमंगल की कामना की। इस अवसर पर माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी, विधानसभा अध्यक्ष जी एवं द्वय उप मुख्यमंत्री जी ने अभिनंदन किया जिसके प्रति मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूँ ।

इस अवसर पर कबीरधाम जिला एवं जनपद के प्रतिनिधिगण, भाजपा जिला कबीरधाम के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण व कांवड़ यात्री उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों और शिव भक्तों का हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया मुख्यमंत्री साय, अध्यक्ष सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा और साव ने हर-हर महादेव, बोल बम के जय घोष के साथ कावड़ियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया

Next Post

*दिव्यांग बच्चों के लिए मेगा कैम्प का आयोजन*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*
कवर्धा

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*

May 1, 2026
*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*
कवर्धा

*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*

April 29, 2026
पांडातराई: निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग
कवर्धा

पांडातराई:निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग

April 27, 2026
*सड़क निर्माण के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, कटिंग करवाकर परखी गुणवत्ता*
कवर्धा

*सड़क निर्माण के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, कटिंग करवाकर परखी गुणवत्ता*

April 27, 2026
*पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम देवान पटपर की खेल समिति को क्रिकेट किट का वितरण किया*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम देवान पटपर की खेल समिति को क्रिकेट किट का वितरण किया*

April 25, 2026
*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश*  *मरीज को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में करवाया जायेगा एडमिट*
कवर्धा

*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश* *मरीज को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में करवाया जायेगा एडमिट*

April 24, 2026
Next Post
*दिव्यांग बच्चों के लिए मेगा कैम्प का आयोजन*

*दिव्यांग बच्चों के लिए मेगा कैम्प का आयोजन*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!