Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, March 31, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*हांथ में कांवड़, मन में छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की भावना के साथ पंडरिया विधायक ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर पदयात्रा के लिए किया प्रस्थान*

*कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है : भावना बोहरा*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 21, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*हांथ में कांवड़, मन में छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की भावना के साथ पंडरिया विधायक ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर पदयात्रा के लिए किया प्रस्थान*
139
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक में माँ नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की और अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इसके पूर्व रविवार को भावना बोहरा ने मेला मैदान, नया नगर पालिक परिसर, अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों से मुलकात की और उन्हें भोजन परोसकर उनकी सेवा की और भजन संध्या में शामिल हुईं। इस दौरान लगभग 3000 से अधिक संख्या में कबीरधाम जिला से पधारे कांवड़ यात्रियों और पंडरिया विधानसभा एवं जिला पदाधिकारी, कार्यकता एवं भक्तजनों ने उत्साह के साथ भजन संध्या में शामिल हुए और हर हर महादेव के नाम से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

21 जुलाई सोमवार को भावना बोहरा के साथ लगभग 1000 से अधिक कबीरधाम जिला से पधारे कांवड़ यात्रियों, पंडरिया विधानसभा से आए भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं ने नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना की और उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान 300 से अधिक कांवड़ यात्री भावना बोहरा के साथ उनकी इस यात्रा में सहभागी बनें हैं। सभी ने बड़े ही उत्साह और उर्जा के साथ बोल बम और हर हर महादेव के नारे के साथ यात्रा की शुरुआत करते हुए जंगलों के रास्ते छत्तीसगढ़ वासियों एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के संकल्प के साथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के प्रथम नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से लम्हनी तक यात्रा तय की जाएगी और मंगलवार को पुनः यात्रा आगे बढ़ेगी। 21 जुलाई से प्रारंभ यह यात्रा 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर पहुंचेगी और भावना बोहरा एवं उनके साथ इस यात्रा से जुड़े सभी कांवड़ यात्री एवं भक्तजन डोंगरिया महादेव और भोरमदेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों और हमारे प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मेरी इस संकल्प यात्रा में सहभागी बनें सभी कांवड़ यात्रियों, भक्तजनों और कबीरधाम जिला एवं पंडरिया विधानसभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मैं आभार व्यक्त करती हूँ। इस यात्रा में शामिल सभी का उत्साह एवं भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास एक नई उर्जा देने वाला है। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है। हमने जो संकल्प किया है उसकी पूर्ति हेतु भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हमारी यह यात्रा आज प्रारंभ हुई है और आज यात्रा के प्रथम दिन नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से लम्हनी तक यात्रा की जाएगी और मंगलवार को यात्रा के दूसरे दिन हम सभी पुनः उसी उत्साह और उरज के साथ भोरमदेव मंदिर की ओर आगे बढ़ेंगे।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो,हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो इसी कामना के साथ और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सनातन संस्कृति, हमारी धार्मिक आस्था,परंपरा एवं रीती-रिवाजों से अवगत कराना हमारा उद्देश्य है।यह यात्रा मेरे लिए माँ नर्मदा और भोलेनाथ बाबा के प्रति कृतज्ञता का एक विनम्र प्रयास है और आज उनकी ही कृपा से हमारी यह पुण्य यात्रा शुरू हुई है। इस पदयात्रा के माध्यम से मैं पंडरिया विधानसभा और पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करती हूँ। मुझे विश्वास है कि आपके साथ और भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह यात्रा निश्चित ही सफल होगी। विगत वर्षों में आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताया व अपना आशीर्वाद प्रदान किया है वह मेरा सौ भाग्य है एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा मेरा परम कर्तव्य है। अपने इसी कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए मैंने जो संकल्प किये हैं उन्हें पूरा करने हेतु मैं निरंतर प्रयासरत हूँ औरआगे भी पूरी निष्ठा से प्रयास करती रहूंगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*व्यापम की सब इंजीनियर परीक्षा 20 जुलाई को* *शहर के 17 केन्द्रों में शामिल होंगे 6 हजार परीक्षार्थी* *कलेक्टर ने आब्जर्वरों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश*

Next Post

*रानी दहरा जलप्रपात में फंसे युवक की तलाश जारी, कलेक्टर ने एसडीआरएफ को बुलाया* *कलेक्टर ने किया रानी दहरा जलप्रपात का निरीक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
Next Post
*रानी दहरा जलप्रपात में फंसे युवक की तलाश जारी, कलेक्टर ने एसडीआरएफ को बुलाया*  *कलेक्टर ने किया रानी दहरा जलप्रपात का निरीक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश*

*रानी दहरा जलप्रपात में फंसे युवक की तलाश जारी, कलेक्टर ने एसडीआरएफ को बुलाया* *कलेक्टर ने किया रानी दहरा जलप्रपात का निरीक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!