Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, April 4, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*वनांचल के होनहारों को बेहतर भविष्य की उड़ान – कबीरधाम पुलिस ने 200 से अधिक बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा*

*शिक्षा ही समाज की असली ताकत है – पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस)*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 24, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*वनांचल के होनहारों को बेहतर भविष्य की उड़ान – कबीरधाम पुलिस ने 200 से अधिक बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा*
29
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2025/06/1000014816.mp4

*संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

कबीरधाम पुलिस द्वारा एक बार फिर सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से समाजहित में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के 200 से अधिक जरूरतमंद एवं मेधावी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च पुलिस विभाग द्वारा वहन किया जा रहा है। यह प्रयास शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अस्थाई स्कूल के माध्यम से प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य है – इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें समाज के सक्षम नागरिक के रूप में तैयार करना।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, डीएसपी नक्सल ऑप्स श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में यह अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी डीएसपी श्री संजय ध्रुव ने बताया कि कक्षा 5वीं, 8वीं एवं 10वीं में सफल छात्र-छात्राओं को शहर के उत्कृष्ट विद्यालयों एवं आश्रम-शालाओं में प्रवेश दिलवाया गया है, जहाँ उनकी सम्पूर्ण शैक्षणिक आवश्यकताओं – जैसे शुल्क, ड्रेस, किताबें, स्टेशनरी आदि – की जिम्मेदारी पुलिस विभाग द्वारा ली गई है।

इस अभियान को सफल बनाने में प्रधान आरक्षक घनाराम सिन्हा, अभिजीत सिंह, आरक्षक कृपाराम मरावी, रायसिंह तथा नव आरक्षक लिबरु कोर्राम और करन हेंमला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने बच्चों की पहचान, चयन और समन्वय में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

आज पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं डीएसपी श्री सिद्धार्थ सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अस्थाई स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने कहा कि “शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। यदि हम बच्चों को सही दिशा और अवसर प्रदान करें, तो वे भविष्य में समाज के लिए मजबूत आधार बन सकते हैं।” उन्होंने कहा कि कबीरधाम पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक विकास में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छात्रों को प्रेरित करने हेतु नियमित मार्गदर्शन सत्र, मोटिवेशनल कार्यक्रम एवं अन्य आवश्यक सहयोग भी दिया जाएगा, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

कबीरधाम पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस योजना की व्यापक सराहना जिलेभर के अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं शिक्षाविदों द्वारा की जा रही है। यह पहल यह प्रमाणित करती है कि पुलिस केवल सुरक्षा और कानून व्यवस्था का अंग नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव और विकास की दिशा में भी एक सशक्त कड़ी बन सकती है।

इस प्रयास से न केवल बच्चों के भविष्य को दिशा मिल रही है, बल्कि उन परिवारों को भी नई आशा मिली है, जो आर्थिक कठिनाइयों के चलते अपने बच्चों को आगे नहीं पढ़ा पा रहे थे। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने अंत में बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और हर वर्ष अधिक से अधिक बच्चों को इसमें जोड़ा जाएगा।

यह मानवीय प्रयास कबीरधाम पुलिस की संवेदनशीलता, समर्पण एवं दूरदर्शी सोच का प्रमाण है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की*

Next Post

*गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज की मुख्य आतिथ्य में एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बी. के दास की अध्यक्षता मे*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*
कवर्धा

*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*

April 3, 2026
*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*
कवर्धा

*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*

April 3, 2026
*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता*
कवर्धा

*निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से नहीं चलेगा समझौता– कलेक्टर गोपाल वर्मा सुदूर वनांचल के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने कोर कटिंग करवा कर परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता*

April 2, 2026
*सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सिद्ध खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण कवर्धा में हनुमंत भंडारा का आयोजन*
कवर्धा

*सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति संकल्प पूर्ति पर सिद्ध खेड़ापति हनुमान महाराज मंदिर प्रांगण कवर्धा में हनुमंत भंडारा का आयोजन*

April 1, 2026
*नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार*
कवर्धा

*नाबालिक बालिका की गुमशुदगी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी भूपेन्द्र कुमार मण्डावी गिरफ्तार*

March 28, 2026
*अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार*
कवर्धा

*अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, 2 दिनों में मृतिका की पहचान, 5 दिन के अंदर एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार*

March 26, 2026
Next Post
*गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज की मुख्य आतिथ्य में एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बी. के दास की अध्यक्षता मे*

*गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज की मुख्य आतिथ्य में एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बी. के दास की अध्यक्षता मे*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!