Janta Ka Adhikar
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, August 5, 2025
  • Login
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी* *“बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया को दी वीडियो कॉल पर शुभकामनाएं* *मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल: एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए ₹1.70 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 22, 2025
in रायपुर, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी*  *“बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*
41
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

IMG 20250622 WA0226 IMG 20250622 WA0229 *संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

रायपुर 22 जून 2025/छत्तीसगढ़ की बेटी और 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान की लहर दौड़ गई, जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें वीडियो कॉल कर न सिर्फ शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके सपने को पूरा करने के लिए जरूरी आर्थिक मदद भी प्रदान किया ।

शालू डहरिया का चयन 14 से 20 जुलाई, 2025 को चीन के सिआन में होने वाली एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।छत्तीसगढ़ से इस ओपन टूर्नामेंट के लिए केवल दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें शालू डहरिया भी शामिल हैं। लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए आवश्यक ₹1.70 लाख की फीस उनके लिए एक बड़ी बाधा बन गई थी।

आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली शालू के पिता प्राइवेट सुरक्षा गार्ड हैं और माँ एक छोटे से ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। बावजूद इसके शालू ने आठवीं कक्षा से सॉफ्टबॉल खेलना शुरू किया और अब तक एक गोल्ड मेडल सहित 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शालू डहरिया को वीडियो कॉल कर कहा “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं। छत्तीसगढ़ को तुम पर गर्व है। अच्छा खेलो, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं। देश और प्रदेश का नाम रोशन करो।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बेटियों को केवल प्रोत्साहित नहीं करती, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर उनके सपनों को पंख देने के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।

*संवेदनशीलता की मिसाल बनी यह पहल*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर त्वरित अमल करते हुए जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शालू को ₹1.70 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

शालू की माता श्रीमती अल्का डहरिया ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील पहल और आर्थिक सहायता से मेरी बेटी को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय की यह पहल बताती है कि सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं, ज़रूरत की घड़ी में हाथ पकड़कर साथ निभाने वाली साथी है। बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

ShareSendTweet
Previous Post

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखार कर अपने हाथों से पहनाई चरण पादुका*

Next Post

*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*
छत्तीसगढ़

*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*

August 5, 2025
*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव*  *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*
छत्तीसगढ़

*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

August 4, 2025
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

August 4, 2025
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल*  *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
रायपुर

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल* *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

August 4, 2025
विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा
कवर्धा

विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा

August 3, 2025
*79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज 2 अगस्त से*  *कलेक्टर ने सफलता के लिए जारी किए दिशानिर्देश*
छत्तीसगढ़

*79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज 2 अगस्त से* *कलेक्टर ने सफलता के लिए जारी किए दिशानिर्देश*

August 2, 2025
Next Post
*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत*

*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In