Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, February 15, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम भगतपुर एवं निंगापुर में 34 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 21, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ग्राम भगतपुर एवं निंगापुर में 34 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*
73
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*पंडरिया पवन यादव जनता का अधिकार*

पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने एवं जनता की मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा निरन्तर अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण और तय समय में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए वे स्वयं विधानसभा में होने वाले सभी कार्यों की समय-समय पर समीक्षा कर रहीं हैं वहीं उनका निरिक्षण भी कर रही है। आज भावना बोहरा ने क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं के मद्देनजर ग्राम भगतपुर एवं निंगापुर में 34 लाख रुपए से अधिक के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम भगतपुर में आंगनबाड़ी भवन एवं सार्वजानिक शौचालय तथा निंगापुर में नवीन ग्राम पंचायत भवन व विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करते हुए डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की आकाँक्षाओं अनुरूप कार्य कर रही है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना निर्माण कार्यों से ग्रामों का प्रतिबद्धता से समुचित विकास सुनिश्चित कर रही है और वहां निवासरत परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। आज हमारे प्रदेश में पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकास और अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से पूरे किये जा रहें हैं और साधन एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित हुई है। हमें पूरा विश्वास है कि आज इन सभी विकास कार्यों से ग्रामवासियों को सुविधा मिलेगी और हमारा लक्ष्य एवं प्रयास भी यही है कि जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास व उनका सशक्तिकरण करना।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश की पहचान हमारे गाँव से है, इसलिए हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का निरन्तर विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यह सभी निर्माण कार्य हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनता की सुविधाओं का विस्तार करने में बहुमूल्य भूमिका निभाएंगे। जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास से लेकर कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जन-जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य प्रगति पर हैं, जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, महिलाओं का सशक्तिकरण, किसानों को सम्मान और युवाओं को रोजगार के साथ हमारे वृद्धजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

ShareSendTweet
Previous Post

कबीरधाम में “मोर गांव – मोर पानी” महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार, कलेक्टर ने खुद खोदा सोखता गड्ढा, जल संरक्षण को मिली नई ऊर्जा

Next Post

*शास उच्च माध्यमिक विद्यालय पलानसरी में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेशोत्सव*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
*शास उच्च माध्यमिक विद्यालय पलानसरी में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेशोत्सव*

*शास उच्च माध्यमिक विद्यालय पलानसरी में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेशोत्सव*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!