Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, March 9, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

भोरमदेव कॉरिडोर से पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान : नीलू शर्मा

कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष शर्मा ने भोरमदेव मन्दिर पहुच कर किया विशेष पूजा अर्चना

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 25, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
भोरमदेव कॉरिडोर से पर्यटन विकास को मिलेगी नई पहचान : नीलू शर्मा
43
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*कवर्धा, 25 मई 2025। संपादक अतुल सोनी
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा है कि कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं, और भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। कवर्धा प्रवास के दौरान शर्मा ने भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और बाबा भोरमदेव से प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की।
शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा के मार्गदर्शन व विशेष प्रयासों से भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत कबीरधाम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए 146 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है। इस राशि से भोरमदेव मंदिर, मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा मंदिर और सरोदा बांध जैसे स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पर्यटन मंडल के अधिकारियों, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस परियोजना को अंतिम रूप दिया गया है।
बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि भोरमदेव मंदिर के इतिहास में पहली बार जल शुद्धिकरण (वाटर ट्रीटमेंट) की ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कर उसे भव्य और सुविधायुक्त स्वरूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत छह भव्य प्रवेश द्वार, नागद्वार, पार्क, संग्रहालय, परिधि दीवारों का संवर्धन, नई सीढ़ियों का निर्माण, पिलर हॉल, चिल्ड्रन पार्क, प्रसाद मंडप, अनुष्ठान भवन, यज्ञ स्थल, शौचालय, मेला ग्राउंड की ओर से पार्किंग सहित प्रवेश द्वार जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
मंदिर के समीप एक आधुनिक संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित है, जो वर्तमान संग्रहालय से चार से पांच गुना बड़ा होगा। श्रद्धालुओं के लिए जूते रखने की व्यापक व्यवस्था, तालाब क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, म्यूजिकल फाउंटेन, जल संरक्षण की व्यवस्था, भंडारा भवन, कांवड़ियों के लिए डोम, छायायुक्त सीढ़ियां, मंच, पार्किंग और कई अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
बैठक के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रदेश तथा जिले सुप्रसिद्व पर्यटन स्थल सरोदा दादर(चिल्फी घाटी) में बने पर्यटन रिसोर्ट का निरीक्षण किया।*

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनिर्भर बस्तर विजन*

Next Post

*प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त किया जारी*
कवर्धा

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त किया जारी*

March 8, 2026
*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*
कवर्धा

*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*

February 25, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*

February 24, 2026
*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*
कवर्धा

*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*

February 21, 2026
*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
कवर्धा

*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

February 20, 2026
*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*
कवर्धा

*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*

February 19, 2026
Next Post
*प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना*

*प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में बस्तर के नवाचारों की खुलकर सराहना*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!