Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

गांव-गांव पहुंचा सुशासन तिहार, कबीरधाम में समाधान शिविर बना विकास का मंच

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने लाभार्थियों से जाना योजनाओं का असर

jantakaadhikar by jantakaadhikar
May 7, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
गांव-गांव पहुंचा सुशासन तिहार, कबीरधाम में समाधान शिविर बना विकास का मंच
18
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, गांवों में लौट रही खुशहाली

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की

कवर्धा, 07 मई 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कबीरधाम जिले के प्रभारी एवं केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज बुधवार को कवर्धा विकासखंड के ग्राम धमकी में आयोजित समाधान शिविर में शिरकत कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों के समाधान की जानकारी विस्तार से ली और स्थानीय जनता से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में 29 लाख रुपए की लागत से ग्राम भेदली में महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। इस दौरान शिविर में विभिन्न योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उपमुख्यमंत्री और कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अन्न प्रासन कराया गया। इस अवसर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, डॉ. बीरेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती रोशनी साहू, श्रीमती इंदू पटेल, श्री विजय पटेल, सरपंच श्री वासुदेव नट सहित जनप्रतिनिधि, कलस्टर से आएं ग्रामीण उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन सीधे जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं मुख्यमंत्री शिविरों में उपस्थित होकर आमजन से मिल रहे हैं और उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है, जो सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पूर्व में भर्ती प्रक्रिया में आई शिकायतों की जांच करवाई गई और दोषियों को दंडित किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बनने के बाद खनिज खनन और परिवहन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत वंचित पात्र हितग्राहियों के लिए फार्म भराने का काम करेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में ’मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए आवासों की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि इन आवासों के लिए हमने सड़क पर लंबी लड़ाई लड़ी है और आज इस संघर्ष का सुखद परिणाम छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव में नजर आने लगा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार के पंचायत मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही अंबिकापुर प्रवास पर आ रहे हैं और इस अवसर पर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत और भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश के वे पात्र हितग्राही, जो अब तक योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राही स्वयं भी सेल्फ सर्वे के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद सूची ग्राम सभा में प्रस्तुत की जाएगी और उन्हीं आधारों पर आवास आवंटित किए जाएंगे, ताकि सही मायनों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि इस सर्वे को बहुत गंभीरता से ले अपना नाम अवश्य शामिल कराए। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों को पक्का आवास बनाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनके जीवन में आए बदलावों को देख रहे हैं। यह तिहार छत्तीसगढ़ में शासन की पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गांवों की तस्वीर बदल रही है, वहीं महतारी वंदन योजना ने माताओं के जीवन में खुशहाली लौटाई है। शहरों से लेकर गांवों तक की महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना के जरिए श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक तीर्थयात्रा का लाभ मिल रहा है। किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का समर्थन मूल्य 3,100 रूपए निर्धारित कर खरीदी की जा रही है और मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों के पिछले दो वर्षों के धान बोनस का एकमुश्त भुगतान कर वादा निभाया गया है।

समाधान शिविर में हितग्राहियों को किया गया लाभन्वित

समाधान शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रीमती मोहनी निर्मलकर, श्रीमती प्रमिलाबाई, श्रीमती गौरी बाई निर्मलकर, श्री आनंद टेकाम श्री चरणलाल टेकाम को स्वीकृत प्रत्र प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम बम्हनी निवासी श्रीमती भगनी, श्री अंजोरी धुर्वे, श्रीमती अमरिका कौशिक, श्रीमती राजकुमारी, ग्राम बिरकोना निवासी रानु यादव, सतबाई, मालतीबाई, ग्राम धमकी निवासी श्रीमती नीतू, श्रीमती मीकन बाई, गंगाबाई, ग्राम छिरहा निवासी श्रीमती चंद्रिकाबाई, श्री शत्रुहन निषाद, श्री सतु, ग्राम बिरूटोला निवासी श्री पुरूषोत्तम को आवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किया गया। शिविर में श्री जीवराखन, श्री रामेश्वर, श्री श्रवण कुमार, श्री धुकराम, श्री रामखिलावन, श्री अर्जुन कुमार, श्री कमलेश कौशिक, श्री निकेश, श्री सोहन साहू, श्री प्रभु, श्री शैलेन्द्र, श्री दिनेश, श्री सतपुरूष, श्री गोकुल और श्री राधे को राशन कार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान श्री विनोद पारधी को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रूपए का चेक वितरण किया गया। श्री विनोद की पुत्री बरखा की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। शिविर में स्वामित्व योजना अंर्गत श्री रज्जु, भैयाराम, लखन, जगना, पंचू, पलटन, नंदलाल, खोरझरा, राजेन्द्र और जोध्या को पटटा वितरण किया गया। इस दौरान श्री माखन सिंह, राजु सिंह, सुशील सिंह, जलेश्वर, भारत, हरीश, महावीर और बेदू को बी-1, नक्शा खसरा वितरण किया गया। शिविर में श्री गणेश को द्वितीय ऋण पुस्तिका प्रदान किया गया।

जनपद, तहसील कार्यालयों में निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ नागरिकों के कार्यो का निराकरण करें-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि तहसील कार्यालय में सभी शासकीय कार्य समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ संपन्न होने चाहिए। नामांतरण, बंटवारा जैसे कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद और तहसील कार्यालयों में निष्पक्षता के साथ सभी कार्य होने चाहिए ताकि कोई भी शिकायत उत्पन्न न हो। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं। उन्होंने समाज में व्याप्त नशे की बुराई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखें और गांव को नशा मुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोपरि है और यही हमारे देश की नींव है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने गांववासियों से अपील की कि बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर सतर्क दृष्टि रखें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि नए व्यवस्था से ग्राम पंचायतों में ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पैसा मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नई व्यवस्था के तहत महिलाओं को बैंक जाकर पैसे निकालने की आवश्यकता नहीं होगी। वे बैंक सखी या सीएससी के माध्यम से अपने गांव में ही राशि प्राप्त कर सकते है।इससे न केवल महिलाओं और बुजुर्गों की सहूलियत बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण स्तर पर आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर गांव, समाज और देश की प्रगति में सहभागी बनना चाहिए।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पांडातराई सरस्वती शिशु मंदिर दसवीं के छात्र जयंत जायसवाल पिता प्रमोद जायसवाल ने मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया

Next Post

कबीरधाम जिले के तीन विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में बनाई जगह, जिले का नाम किया रोशन

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त किया जारी*
कवर्धा

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त किया जारी*

March 8, 2026
*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*
कवर्धा

*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*

February 25, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*

February 24, 2026
*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*
कवर्धा

*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*

February 21, 2026
*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
कवर्धा

*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

February 20, 2026
*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*
कवर्धा

*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*

February 19, 2026
Next Post
कबीरधाम जिले के तीन विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में बनाई जगह, जिले का नाम किया रोशन

कबीरधाम जिले के तीन विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रवीण्य सूची में बनाई जगह, जिले का नाम किया रोशन

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!