Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कबीरधाम जिले में तेजी से हो रहा गौ अभ्यारण्य का निर्माण

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने गौ अभ्यारण्य निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 1, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कबीरधाम जिले में तेजी से हो रहा गौ अभ्यारण्य का निर्माण
58
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 1 अप्रैल 2025। गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कबीरधाम जिले में गौ अभ्यारण्य का निर्माण किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयास से इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम जैतपुरी और सरेखा में भूमि चिन्हांकित कर ली गई है, और अब निर्माण कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गौ अभ्यारण्य निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओं, अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, श्री मुकेश रावटे, बोड़ला एसडीएम सुश्री रूचि शार्दुल, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग श्री मिश्रा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि गौ अभ्यारण्य योजना शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए इसे समय-सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिए समन्वय स्थापित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करें और इस योजना में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में तेजी लाएं और सुनिश्चित करें कि कोई बाधा न आए। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि सबसे पहले गौ अभ्यारण्य के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सीपीटी निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही बाहरी फेंसिंग का कार्य भी निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहरी सुरक्षा कार्य पूर्ण होने के बाद अंदर के निर्माण कार्यों को सुगमता से किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीपीटी निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए और इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर तहसीलदार, आरआई, पटवारी, और पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि गौ अभ्यारण्य के संचालन के लिए पानी की उचित व्यवस्था अनिवार्य है। इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कुएं और बोर खनन के कार्य किए जाएं। इसके अतिरिक्त, विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए जिला स्तरीय एक टीम के गठन के निर्देश दिए हैं। इस टीम में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा करेगी और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने में सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण्य निर्माण कार्य के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और इसके शीघ्र पूरा किया जाए। यह अभ्यारण्य गौ माता के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा जिले के लिए एक आदर्श योजना बनेगा। कलेक्टर ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को सिर्फ एक संरक्षित स्थान तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत चारा भंडारण केंद्र, पशु चिकित्सा इकाई जैसे अनेक निर्माण किया जाएगा। इस योजना में गौवंश की देखरेख और पालन-पोषण की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में हुए शामिल*

Next Post

नवरात्रि पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*
कवर्धा

*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*

February 9, 2026
Next Post
नवरात्रि पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान

नवरात्रि पर बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!