Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, April 1, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रोका*

दूरस्थ वनांचल में महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने रोका बाल विवाह*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 29, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रोका*
83
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 29 मार्च 2025। कबीरधाम जिले में बाल विवाह रोकने के लिए राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में  सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोगी नवागांव, बोड़ला में एक नाबालिग लड़के की शादी को रूकवाई है।

http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250329-WA0022.mp4
http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250329-WA0020-1.mp4

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनन्द तिवारी को सूचना मिली थी कि दूरस्थ वनांचल ग्राम जोगी नवागांव में एक नाबालिग लड़के की शादी कराई जा रही है। इस सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम तुरंत गांव के लिए रवाना की गई और परिवारजनों से बातचीत कर विवाह की प्रक्रिया को तत्काल रोक लगाई गई। अधिकारियों ने परिवार को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी परिणामों की जानकारी दी और उन्हें समझाया कि यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि इससे बच्चों का भविष्य भी प्रभावित होता है।

*ग्रामीणों को किया जागरूक*

मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्यनारायण राठौर ने उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नाबालिग बच्चों की शादी कराने पर माता-पिता और आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

*समाज से सहयोग की अपील*

बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नमन देशमुख ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाल विवाह की सूचना टोल-फ्री नंबर 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर दी जा सकती है

*प्रशासन की सतर्कता से बचपन सुरक्षित*
बाल विवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार सक्रिय है। इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से न केवल बाल विवाह रोके जा रहे हैं बल्कि लोगों को कानून और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान नमन देशमुख (बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी), सत्यनारायण राठौर (जिला बाल संरक्षण अधिकारी), अविनाश ठाकुर (परामर्शदाता), धुरपत सिंह राजपूत (महिला एवं बाल विकास विभाग) एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक, राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराया संपन्न*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*
कवर्धा

*अपराधिक गतिविधियों पर थाना पांडातराई पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*

March 23, 2026
*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कवर्धा

*संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा*  *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा* *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*

March 22, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराया संपन्न*

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराया संपन्न*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!