Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का किया निरीक्षण, बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 23, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
96
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उपमुख्यमंत्री ने भोरमदेव महोत्सव के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 23 मार्च 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व की धरोहर भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव महोत्सव के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की रूपरेखा की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पहले उन्होंने मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर, अतिथियों के आगमन, पेयजल, बिजली, पार्किंग, कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली।
भोरमदेव महोत्सव का आयोजन प्रदेश के ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर स्थल भोरमदेव में 26 एवं 27 मार्च 2025 को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा। इस महोत्सव में प्रदेश की संस्कृति, कला, और परंपराओं को बढ़ावा दिया जाएगा और यह पर्यटन के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाए ताकि महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करें। भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इस आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करना है। महोत्सव का शुभारंभ 26 मार्च 2025 को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा महोत्सव के दोनों दिन उपस्थित रहेंगे और इस कार्यक्रम की भव्यता और सफलतापूर्वक संचालन के लिए निरंतर निगरानी रखेंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष्रा श्री नंद, श्री नीतिश अग्रवाल, श्री मनिराम साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह छवई, डीएफओ श्री शशिकुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, एसडीएम बोड़ला सुश्री रूचि शार्दुल सहित जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भोरमदेव मंदिर ऐतिहासिक धरोहर

भोरमदेव मंदिर का निर्माण फणीनागवंशी शासकों द्वारा 11वीं शताब्दी में किया गया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसकी दीवारों पर उत्कृष्ट मूर्तिकला अंकित है। मंदिर के परिसर में प्राचीन शिवलिंग और अन्य ऐतिहासिक संरचनाएँ भी मौजूद हैं, जो इसकी धार्मिक एवं पुरातात्विक महत्ता को रेखांकित करती हैं। भोरमदेव महोत्सव और मंदिर का ऐतिहासिक महत्व इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में विशेष स्थान प्रदान करता है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के इस दौरे से महोत्सव की भव्यता और आयोजन की गुणवत्ता को और मजबूती मिलेगी।

भोरमदेव महोत्सव राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देगा-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव महोत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा की पहल से इसकी तैयारी और संचालन पूरी तरह से सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन न केवल राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी एक नया आयाम जोड़ेगा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

पांडातराई के बसस्टैंड मे झंडा चौक के लिए भूमि पूजन किया गया

Next Post

भोरमदेव महोत्वसव की तैयारी अंतिम चरणों में, 26 एवं 27 मार्च को सजेगा भोरमदेव महोत्सव का मंच

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

March 17, 2026
*छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जगराता एवं लोकगीतों के गायक दिलीप षडंगी देंगे अपनी प्रस्तुती*
कवर्धा

*छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जगराता एवं लोकगीतों के गायक दिलीप षडंगी देंगे अपनी प्रस्तुती*

March 17, 2026
Next Post

भोरमदेव महोत्वसव की तैयारी अंतिम चरणों में, 26 एवं 27 मार्च को सजेगा भोरमदेव महोत्सव का मंच

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!