Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

आयुष चिकित्सा शिविर में 629 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

आयुर्वेद, होम्योपैथी और योग पद्धति से रोगियों को मिला परामर्श व नि:शुल्क औषधियां

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 6, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
आयुष चिकित्सा शिविर में 629 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ
7
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 6 मार्च 2025। स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कवर्धा स्थित शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक में एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी और योग विज्ञान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 629 मरीजों का उपचार किया और उन्हें नि:शुल्क औषधियां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में 352 मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति से, 155 मरीजों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से तथा 122 लाभार्थियों को योग और प्राणायाम के माध्यम से उपचार दिया गया।
इसके अलावा, 52 मरीजों का रक्त शर्करा परीक्षण और 44 मरीजों का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। शिविर में वात-व्याधि, चर्म रोग, पाचन तंत्र की बीमारियां, मधुमेह, सर्दी-खांसी, बुखार, महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं, मूत्र रोग और रक्ताल्पता से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया।

*स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूकता अभियान*

जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव ने शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती जीवनशैली और मिलावटी खानपान से कई बीमारियां बढ़ रही हैं, लेकिन भोजन के सही नियमों और नियमित परिश्रम से इनसे बचाव संभव है। इसी उद्देश्य से शिविर में जागरूकता संबंधी फ्लेक्स, पंपलेट आदि के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी गई।

*विशेषज्ञ चिकित्सकों और कर्मचारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका*

शिविर में विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों से विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें आयुर्वेद विशेषज्ञ: डॉ. सुदेश तिवारी, डॉ. प्रियंशु मेहता, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. दिव्या धुरंधर, होम्योपैथिक चिकित्सा: डॉ. कमलेश वर्मा, योग चिकित्सा: डॉ. प्रेमलाल खुरशयाम इसके अलावा, फार्मासिस्ट श्री श्रीधर शुक्ला, श्री चुनकेश्वर मरकाम, श्रीमती रश्मि दुरुगकर, श्री धनेश कौशिक, काउंसलर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता, लैब टेक्नीशियन श्री उज्जैन साहू, सहायक श्री विकास साहू, श्री राजकुमार मरकाम, श्री जाकिर खान, संजू नाथ योगी और जय चौहान सहित अन्य कर्मचारियों ने शिविर को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बजट में कबीरधाम को मिली बड़ी सौगात, 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के निर्माण कार्यों से जिले की बदलेगी तस्वीर

Next Post

आयुष चिकित्सा शिविर में 629 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
छत्तीसगढ़

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद
छत्तीसगढ़

नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का भव्य स्वागत ये सम्पूर्ण सनातन परम्परा का सम्मान है – स्वामी स्वदेशानंद

January 13, 2026
Next Post
आयुष चिकित्सा शिविर में 629 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

आयुष चिकित्सा शिविर में 629 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!