Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, February 18, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*जल से जीवन तक की 25 वर्षों की गौरवगाथा*

*खारंग जल संसाधन संभाग ने बढ़ाया सिंचाई क्षमता का दायरा*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
November 3, 2025
in छत्तीसगढ़, बिलासपुर
Reading Time: 1 min read
0
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बिलासपुर, 1 नवम्बर 2025/जिले में वर्ष 2000 से 2025 तक के पच्चीस वर्षों में खारंग जल संसाधन संभाग ने प्रदेश की जल संसाधन विकास योजनाओं में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस अवधि में संभाग ने जल संरक्षण, सिंचाई क्षमता विस्तार एवं कृषि विकास की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।

जिले में पिछले 25 वर्षों में कुल 31 जलाशय, 08 व्यपवर्तन योजनाएँ, 01 उद्वहन योजना तथा 72 एनीकट एवं स्टॉपडेम का सफल निर्माण किया गया। इन परियोजनाओं से कुल 33 हजार 795 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता सृजित हुई। खरीफ मौसम में 23 हजार 287 हेक्टेयर, रबी मौसम में 10 हजार 508 हेक्टेयर कृषि भूमि तक सिंचाई पहंुची। जल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 72 नहरों का निर्माण किया गया जिसकी कुल लंबाई 192 किलोमीटर है। निर्मित संरचनाओं से भू-जल स्तर में सुधार एवं वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहन मिला है।

*वृहद सिंचाई योजना – खारंग जलाशय -*
संभाग की प्रमुख उपलब्धि खारंग वृहद सिंचाई योजना है। इस योजना से अकेले ही 8 हजार 300 हेक्टेयर खरीफ सिंचाई क्षमता तथा 7 हजार 500 हेक्टेयर रबी सिंचाई क्षमता का सृजन हुआ है। इस परियोजना ने क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की तथा किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

*कृषि एवं ग्रामीण विकास पर प्रभाव -*
सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से बहुफसलीय खेती को बढ़ावा मिला, जिससे कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर वृद्धि हुई। किसानों की आय में सुधार के साथ ग्रामीण आजीविका में स्थायित्व आया। साथ ही, जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

ShareSendTweet
Previous Post

गौ माता के सम्मान में 7 नवम्बर को दिल्ली पहुंचे – स्वामी स्वदेशानन्द ( गुड़गांव में नव भारत मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न )

Next Post

*25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर है-राज्यपाल डेका*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*
बिलासपुर

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*

February 12, 2026
*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*
बिलासपुर

*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*
बिलासपुर

*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*

February 7, 2026
*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*
बिलासपुर

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*

February 4, 2026
RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न
बिलासपुर

RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न

January 31, 2026
Next Post
*25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर है-राज्यपाल डेका*

*25 वर्षों की यह यात्रा गर्व और नए संकल्प का अवसर है-राज्यपाल डेका*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!