Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, May 7, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

जलेश्वर महादेव घाट, डोंगरीया मे मोर भुईयां फाउंडेशन द्वारा जिला कबीरधाम में भव्य स्वच्छता अभियान सम्पन्न

jantakaadhikar by jantakaadhikar
February 5, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
जलेश्वर महादेव घाट, डोंगरीया मे मोर भुईयां फाउंडेशन द्वारा   जिला कबीरधाम में भव्य स्वच्छता अभियान सम्पन्न
69
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पांडातराई। सागर साहू -माघी पूर्णिमा मेला सम्पन्न होने के बाद जलेश्वर महादेव घाट परिसर में अत्यधिक मात्रा में फैली गंदगी तथा अव्यवस्था को देखते हुए मोर भुईयां फाउंडेशन ने आज एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। जलेश्वर महादेव घाट न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी यह एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के रूप में स्थापित है। ऐसे पावन स्थल पर गंदगी का फैलना अनुचित होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है।

इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मोर भुईयां फाउंडेशन से जुड़े 70 उत्साही युवा स्वयंसेवकों ने एकत्र होकर पूरे घाट परिसर की व्यापक सफाई की। स्वयंसेवकों ने मेला समाप्ति के बाद बिखरे प्लास्टिक, कचरा, अवशिष्ट सामग्री और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को छांटा तथा घाट परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया।

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे सचिन गुप्ता ने बताया कि आज का अभियान बेहद सफल रहा। उन्होंने कहा कि युवाओं में जो उत्साह और जिम्मेदारी दिखी, वह प्रेरणादायक है। अभियान के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ काम किया और कम समय में पूरे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सचिन गुप्ता ने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल सफाई के लिए जरुरी हैं, बल्कि यह समाज में सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के महत्व का संदेश भी पहुंचाते हैं।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान न केवल साफ-सफाई का संदेश देते हैं, बल्कि समाज को यह भी प्रेरित करते हैं कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के बाद हम सभी मिलकर अपने परिवेश को स्वच्छ रखने में योगदान दें।

फाउंडेशन ने यह भी घोषणा की कि मोर भुईयां फाउंडेशन आने वाले समय में प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से इसी प्रकार के स्वच्छता अभियान चलाता रहेगा। संस्था का उद्देश्य केवल घाटों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरुकता को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक वातावरण की रक्षा, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहना-ये सभी फाउंडेशन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। संगठन लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है और आने वाले समय में इन कार्यों को और भी व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है।

फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे भी इन अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि जलेश्वर महादेव घाट और आसपास का पूरा क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक बन सके जिसमें प्रमुख रूप से श्री सचिन गुप्ता जी, डोंगरिया के सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि तुषार चंद्रवंशी , पांडातराई पार्षद सुरेंद कुंभकार , बबन सोनीजी, रोहित साहू , नमन गुप्ता, खडौदा कला के उपसरपंच दीपक साहू, सागर लाहगीर, राजकुमार पाली, मनोज गेंद्रे, तुलसी यादव, मानस मिश्रा कामता निर्मलकर ,पुष्पेंद, मानचदं टंडन, बीटू बंजारे, राजा यादव, सुनील बंजारे , हिरेंद्र बघेल, गोपी यादव, अजय, चमन निर्मलकर, नितेश कुंभकार, हर्ष गुप्ता, शंशाक गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, निखिल मल्हा लीला यादव, कालेश्वर निर्मलकर, गजेंद्र गुप्ता, दुलारु साहू, संजय साहू श्रवण यादव एवं नगर पंचायत पांडातराई के सफाई कमांडो साथियों का सहयोग प्राप्त हुआ!!!

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम पुलिस की अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही*

Next Post

*पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री साय*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*
कवर्धा

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*

May 6, 2026
*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*
कवर्धा

*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*

May 3, 2026
*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*
कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*

May 2, 2026
*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*
कवर्धा

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*

May 1, 2026
*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*
कवर्धा

*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*

April 29, 2026
पांडातराई: निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग
कवर्धा

पांडातराई:निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग

April 27, 2026
Next Post
*पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री साय*

*पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री साय*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!