पांडातराई दीपावली के बाद भाई दूज का पवित्र पर्व गुरुवार को पूरे कवर्धा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोउल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया पोड़ी चिल्फी घाटी बोडला और पांडातराई सहित आसपास के गावों में भाई बहन के प्रेम और स्नेह का यह पर्व घर घर खुशियों की लहर लेकर आया भाईयो और बहनों ने परंपरागत रीति रिवाजों के अनुसार एक दूसरे का सम्मान किया बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र सुख समृद्धि और सफलता की कामना की वही भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनका जीवन सुरक्षित रखने और हमेशा उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया इस दौरान घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और परिवार के छोटे बड़े सदस्य पर्व में सामिल होकर उत्सव को और अधिक रंगीन बनाए मंदिरों और घरों में पूजा अर्चना का आयोजन हुआ बहनों ने भाई के लिए विशेष पूजा की और तिलक की रस्म पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेट कर स्नेह और सुरक्षा का वचन दिया पांडातराई नगर व आसपास के क्षेत्र में भी भाई दूज को उत्साह पूर्वक मनाया गया बहनों ने भाई की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करते हुए पारंपरिक अनुष्ठान किए भाई ने बहन को स्नेहपूर्वक उपहार भेट कर जीवन भर उसकी सुरक्षा का वचन दिया पूरे नगर में भाई बहन के प्रेम का यह उत्सव घर घर उल्लास और खुशी का वातावरण लेकर आया इस पावन अवसर पर रिश्तो में मिठास और पारिवारिक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखा गया छोटे बड़े सभी ने मिलकर भाई दूज परंपराओं का पालन किया और इसे अपने जीवन में प्रेम और स्नेह के मजबूत संबंध के रूप में यादगार बनाया












