Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद – कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागरों को करारा झटका*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 13, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*ट्रक के गुप्त चैंबर से 120 किलो गांजा बरामद – कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागरों को करारा झटका*
166
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा अरविंद सोनी जनता का अधिकार 

कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रक में विशेष गुप्त चैंबर बनाकर गांजा ले जा रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में की गई।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रक क्रमांक RJ 14 GG 9595 में उड़ीसा से कोटा (राजस्थान) की ओर भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए थाना चिल्फी पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और बारीकी से जांच की। ट्रक के केबिन और ट्रॉली के बीच अत्यंत पेशेवर तरीके से तैयार किए गए विशेष गुप्त चैंबर से कुल 115 पैकेट में रखा गया करीब 120 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. अकरम खान पिता बशीट खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना – पिड़ावा, जिला – झालावाड़ (राजस्थान),
2. पप्पु सिंग पिता हरी सिंग, उम्र 32 वर्ष, निवासी – हरनावदा पिया, थाना – पिड़ावा, जिला – झालावाड़ (राजस्थान)

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को उड़ीसा से कोटा, राजस्थान ले जा रहे थे। तस्करी को छिपाने के लिए ट्रक में बड़ी ही चतुराई से विशेष चैंबर तैयार किया गया था।

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, सउनि बीरबल साहू, आरक्षक इरफान खान, आंसू तिवारी, पप्पू पनागर, सुनील मेरावी, अजय चंद्रवंशी, सुभाष नौरंगे एवं हरजेंद्र रात्रे की विशेष भूमिका रही। इनकी सतर्कता, सजगता और अति-प्रोफेशनल अंदाज़ ने इस अंतर्राज्यीय तस्करी का पर्दाफाश किया।

कबीरधाम पुलिस की यह कार्यवाही न केवल आरोपियों को कड़ा संदेश देती है, बल्कि जिले में सक्रिय अन्य आपराधिक तत्वों के लिए भी यह स्पष्ट चेतावनी है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने टीम की इस तत्परता और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कबीरधाम को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करती रहेगी। आमजन से अपील है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दी जिलेवासियों को भोरमदेव पदयात्रा में शामिल होने की अपील

Next Post

**श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस सतर्क, संपूर्ण सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था तैयार**

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा*  *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री साय ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा* *व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना*

March 22, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026*  *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
कवर्धा

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*
छत्तीसगढ़

*पांडातराई नगर में धूम धाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष*

March 21, 2026
*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
Next Post
**श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस सतर्क, संपूर्ण सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था तैयार**

**श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस सतर्क, संपूर्ण सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था तैयार**

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!